Move to Jagran APP

48 जवानों की हत्या में शामिल इनामी माओवादी कमांडर नवीन की करोड़ों की संपत्ति जब्त

Maoist. पुलिस ने 48 जवानों की हत्या में शामिल इनामी माओवादी कमांडर नवीन की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 05:55 PM (IST)
48 जवानों की हत्या में शामिल इनामी माओवादी कमांडर नवीन की करोड़ों की संपत्ति जब्त
48 जवानों की हत्या में शामिल इनामी माओवादी कमांडर नवीन की करोड़ों की संपत्ति जब्त

पलामू, जेएनएन। पुलिस ने माओवादी कमांडर नवीन उर्फ सर्वजीत यादव की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। पलामू के रेडमा में 18.5 एकड़, चतरा के प्रतापपुर में 12.78 एकड़ जमीन भी जब्त की गई है। यह माओवादी 48 जवानों की हत्या में शामिल है। 50 से अधिक मामलों में पुलिस को इसकी तलाश है।

loksabha election banner

डीआइजी विपुल शुक्ला का कहना है कि नवीन यादव ने लेवी के पैसों से संपत्ति अर्जित की थी, जिसका आकलन कर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि उसकी और भी संपत्तियों की जानकारी मिलने पर उसे भी जब्त किया जाएगा। डीआइजी ने बताया कि टॉप नक्सलियों की संपत्ति का आकलन किया जा रहा है और जल्द उनकी भी संपत्ति जब्त की जाएगी।

नवीन यादव कई बड़े नक्सली हमले का है आरोपित

नवीन यादव झारखंड-बिहार में 50 से अधिक बड़े नक्सली हमले का आरोपित है। सरकार ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ा कर 15 लाख रुपये कर दिया गया। नवीन नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ और छकरबंधा के इलाके में सक्रिय है। जून 2016 में औरंगाबाद गया सीमा पर बड़ा नक्सल हमला हुआ था। इसमें 10 कोबरा के जवान शाहिद हुए थे। इस हमले में माओवादियों का नेतृत्व नवीन यादव ही कर रहा था।

कटिया हमले का मुख्य आरोपित है नवीन

नवीन यादव 2013 में लातेहार के कटिया हमले का भी मुख्य आरोपित है, इस हमले में 17 जवान शहीद हुए थे। 2011 में चतरा के तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले हमले में आठ जवान और जनवरी 2012 में गढ़वा के भंडरिया में नक्सल हमले में थाना प्रभारी समेत 13 जवान शहीद हुए थे। नवीन यादव झारखंड-बिहार के नक्सलियों के बीच की कड़ी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.