नौकरी के लिए भटक रहे दो बिरहोर युवक
फोटो -12- संवाद सूत्र, नोवामुंडी : मैट्रिक पास। आईटीआई डिप्लोमा। फिर भी सरकारी नौकर
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : मैट्रिक पास। आइटीआइ डिप्लोमा। फिर भी सरकारी नौकरी के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर। लुप्त प्राय आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के दो युवक विष्णु बिरहोर व दशरथ बिरहोर के साथ। कई जगह सरकारी संस्थानों में रिक्त पद पर बहाली के लिए अर्जी देने का दोनों को कोई लाभ नहीं मिला। फिर भी हिम्मत लेकर जब कभी भी प्रखंड क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के दौरे की खबर मिलने पर मुलाकत कर नौकरी की गुहार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। गत साल कोटगढ़ में जब मुख्यमंत्री रघुवर दास विभिन्न समस्या से अवगत होने के लिए आम जनता से सीधे बातचीत के लिए आए थे। उस दौरान भी दोनों युवक काफी आशा लेकर हाथ में मूल प्रमाणपत्र लेकर मुख्यमंत्री से मिले थे। वहां भी उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। हाल के दिनों में अनुसूचित जन जाति के अधिकारी के नोवामुंडी दौरे के दौरान दोनों ने फरियाद की। अधिकारी के दिशा-निर्देश मिलते ही अपने प्रमाणपत्र प्रति प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रवींद्र ¨सहदेव को सौंप दिया है। अधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने दोनों के सर्टिफिकेट को जिला कार्यालय भेज दिया है।