भगवान चित्रगुप्त मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
गुवा : गुवा केयोगनगर में नवनिर्मित भगवान चित्रगुप्त की मंदिर स्थापना के साथ ही गुरुवार को आए बनारस से पंडितों ने भगवान चित्रगुप्त मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी।
संवाद सूत्र, गुवा : गुवा के
योगनगर में नवनिर्मित भगवान चित्रगुप्त की मंदिर स्थापना के साथ ही
गुरुवार को बनारस से आए पंडितों ने विशेष मंत्रोच्चारण के साथ भगवान
चित्रगुप्त मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की। वेदी पूजन के साथ
ही मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन किया गया। उसके बाद भंडारा का आयोजन किया। इस मौके पर करीब एक हजार भक्त हवन पूजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। इस मौके पर चित्रगुप्त समिति की ओर से प्रमोद वर्मा, अरुण श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, भूषण लाल, सेल महाप्रबंधक मानस विश्वास, महिला समिति अध्यक्ष स्वागता विश्वास, आरके सिन्हा, राकेश नन्दकोलियर, मुकेश लाल, रंजू प्रसाद व पुष्पा वर्मा सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।