Move to Jagran APP

जगन्नाथपुर से जनाक्रोश महारैली के साथ कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद

झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बहुत जल्द बजने वाला है चुनावी बिगुल से पहले झारखंड की दो राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस व भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने बहुमत की सरकार बनाने के लिए कमर कस लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 08:38 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 08:38 PM (IST)
जगन्नाथपुर से जनाक्रोश महारैली के साथ कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद
जगन्नाथपुर से जनाक्रोश महारैली के साथ कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद

विशाल गोप, जगन्नाथपुर : झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बहुत जल्द बजने वाला है चुनावी बिगुल से पहले झारखंड की दो राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस व भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने बहुमत की सरकार बनाने के लिए कमर कस लिया है। चुनावी गहमागहमी के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को झारखंड के चर्चित विधानसभा कहे जाने वाले जगन्नाथपुर विधानसभा मुख्यालय के मौलानगर मैदान से जनाक्रोश महारैली के बहाने चुनावी शंखनाद कर दिया। चूंकि यह जनाक्रोश महारैली प्रमंडलस्तरीय थी जिसमें पूर्वी, पश्चिमी, सरायकेला खारसावां जिला के साथ-साथ रांची जिले के करीब सात हजार लोग इस आगामी विधानसभा चुनाव के कांग्रेस पार्टी के शंखनाद के गवाह बने। इस प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में झारखंड प्रदेश कमेटी के साथ अन्य राज्य के भी मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व विधायक आदि का हुजूम उमड़ पड़ा। जगन्नाथपुर विधानसभा की प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण इस धरती से पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी ने चुनाव के नजदीक आने से पहले चुनावी शंखनाद का आगाज किया। हलांकि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन वाली पॉलिसी किसके साथ कबतक तय होगी यह तो भविष्य के गर्भ में है। पर यहां माना जा रहा है कि कोल्हान की सभी सीटों के साथ-साथ जगन्नाथपुर सीट को अपनी झोली में डालने के लिए कांग्रेस कोई कसर छोड़ने वाली नहीं है। और यही वजह है कि लगभग हर वक्ताओं ने जनाक्रोश की इस महारैली में वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार के नीति व सिद्धांतों के खिलाफ जमकर आग उगला। यहां तक की जनता को लोकलुभावन वादों का पिटारा भी दिखाकर मंत्री-नेता चले गए।

loksabha election banner

------------

सभास्थल तक रैली की शक्ल में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज

यहां आयोजित कांग्रेस जनाक्रोश रैली में छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा सहित केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह सहित अन्य नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, जिलाध्यक्ष सन्नी सिकु आदि के नेतृत्व में जगन्नाथपुर से मौलानगर कार्यक्रम स्थल तक करीब एक किलोमीटर तक जनाक्रोश रैली की शक्ल में सभी पहुंचे। यहां अतिथियों का 40 किलो का पुष्पगुच्छ पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, छत्तीसगढ़ के वाणिज्य मंत्री राकमा, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, प्रदीप बालमुचु, चक्रधरपुर नगर पार्षद कृष्णदेव साह, जिला अध्यक्ष सन्नी सिकू, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद चित्रसेन सिकु, जयरानी पाडेया, त्रिशानु राय सहित अन्य मंच पर उपस्थित थे।

-----------------------

इंद्रदेव ने भीड़ का जोश कर दिया ठंडा

यदि कार्यक्रम से दस मिनट पहले इंद्रदेव जगन्नाथपुर में बरसते तो शायद मंत्री कवासी लखमा का भाषण कोल्हान की जनता नहीं सुन पाती। जगन्नाथपुर में मौसम दोपहर तक समान्य था। जैसे ही करीब 2.30 बजे छत्तीसगढ़ के वाणिज्य मंत्री लखमा का भाषण खत्म हुआ। इंद्रदेव बूंदाबांदी करने लगे। इसी बूंदाबांदी के बीच झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने चंद शब्दों में अपनी बात भीड़ के बीच रखी और जिलाध्यक्ष सन्नी सिकु के धन्यवाद ज्ञापन करते करते झमाझम बारिस शुरू हो गई। मंत्री नेतागण तो अपनी-अपनी गाड़ी में सवार होकर चले गए। पर जनाक्रोश रैली में पहुंची हजारों की भीड़ अपने को बचाने के लिए यहां-वहां दुबकी रही। कार्यक्रम के बाद जलपान की व्यवस्था थी। पर सैकड़ों लोग बीना खाए ही निकल गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.