नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ युवा आगे आएं : सन्नी सिकू
जागरण संवाददाता चाईबासा नागरिकता संशोधन कानून भारत का संविधान की मूल भावना के खिलाफ ह
जागरण संवाददाता, चाईबासा : नागरिकता संशोधन कानून भारत का संविधान की मूल भावना के खिलाफ है इसीलिए सभी जनता को सबसे पहले संविधान की रक्षा करने के लिए आगे आना चाहिए। तृणमूल युवा कांग्रेस इसी बोध से बुधवार को नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम नागरिकों को जागृत करने के लिए आगे आए है। जिला के प्रबुद्ध नागरिक, युवक-युवती, छात्र समुदाय अपने-अपने तरीके से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन के लिए आगे आएं। यह बातें जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के संयोजन में आयोजित नुकड़ सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सन्नी सिकू ने कही है। झारखंड प्रदेश तृणमूल श्रमिक कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद दुर्गाप्रसाद जामुदा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने धर्म के आधार पर नागरिकता संशोधन कानून बनाकर देश मे हिन्दू-मुस्लिम के बीच की बंधुत्व को तार-तार कर राजनीतिक ध्रुवीकरण करना चाहता है। देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नापाक इरादा को समझकर ही आंदोलित है। नुकड़ सभा का संचालन तृणमूल युवा कांग्रेस का संयोजक संजय बिरुली ने की। जबकि नुकड़ सभा को भगवान सिकू, नारायण सिंह पुरती, महेंद्र जामुदा, शीतल कुमार पुरती, गुरुचरण सिकू, अमृत मांझी,मनोज जामुदा, उपेंद्र सिकू, जगमोहन गोप, सायेद जिल्लूर रहमान, सुमंत सिकू, रंजन मुन्दुईयां, फिरोज अशरफ, शैली शैलेन्द्र सिकू आदि ने सबोधित किया।