भाजपा नेता लंकेश्वर ने किया मझगांव विस का दौरा
भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी लंकेश्वर तामसोय ने बुधवार को कुमारडुंगी व मंझारी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से विचार-विमर्श किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंकेश्वर को अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।
जासं, चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी लंकेश्वर तामसोय ने बुधवार को कुमारडुंगी व मंझारी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से विचार-विमर्श किया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंकेश्वर को अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। तामसोय ने पानी, सड़क एवं पेंशन के लिए वर्तमान विधायक को दोषी ठहराया। इसपर लंकेश्वर ने कहा कि आप लोगों की समस्या का समाधान जल्दी किया जाएगा। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार आम लोगों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चला रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास विकास पुरुष के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाई हैं और आने वाले चुनाव में मझगांव विधानसभा क्षेत्र से भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को विधानसभा भेजना है। वर्तमान विधायक के 10 साल रहने के बाद भी लोगों को पानी, सड़क और पेंशन के लिए परेशान होना पड़े तो आप उनके कार्य को देख रहे हैं। आने वाले समय में मझगांव विधानसभा में भाजपा पार्टी को विजयी बनाना है। जिससे यहां की मूलभूत समस्या से लोगों को निजात मिल सके।