जनसंपर्क अभियान से पार्टी को मिलेगा बल : मधु कोड़ा
पश्चिम ¨सहभूम जिले में जनसंपर्क अभियान को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करना है। इस कार्य को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने जिले के सभी 18 प्रखंडों के लिए वरीय कांग्रेसजन को प्रभारी मनोनीत किया है।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : पश्चिम ¨सहभूम जिले में जनसंपर्क अभियान को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करना है। इस कार्य को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने जिले के सभी 18 प्रखंडों के लिए वरीय कांग्रेसजन को प्रभारी मनोनीत किया है। जिले के सभी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, थाना कांग्रेस अध्यक्ष जन संपर्क अभियान के लिए मनोनीत प्रभारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करेंगे। यह बातें जनसंपर्क अभियान के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी रवींद्र झा उर्फ नट्टू ने कांग्रेस भवन चाईबासा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। मौके पर उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्देशित जनसंपर्क अभियान सांगठनिक दृष्टिकोण से सराहनीय है। इस आयोजन से आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी को बल मिलेगा। पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चांपिया ने कहा कि बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को पूर्व की तरह पुनस्र्थापित करने का यह सबसे बेहतर कार्यक्रम है। पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी परस्पर सहयोग करें तो जिले में संगठन मजबूत होगा। बैठक को जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू, राहुल आदित्य, राधमोहन बनर्जी, बामिया बारी, सुमन्त ¨सकू, जगदीश चंद्र ¨सकू, चंद्रशेखर दास, भगवान ¨सकू, नीरज कुमार झा, ज्योसेफ पुरती, मुकेश कुमार, चांदमनी बलमुचू, कमल लाल राम, जया रानी पड़ेया, लक्ष्मण हांसदा, अंसार अहमद, महेंद्र जामुदा, अशरफुल होदा, शैलेश ¨सह, अविनाश कोड़ा, दीनबंधु बोयपाई सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।