Move to Jagran APP

नवीन का मेक इन ओडिशा नहीं, ब्रेक इन ओडिशा शो है : नीलमणी महंतो

बड़बिल भाजपा इकाई ने रविवार को बड़बिल नगरपालिका अंतर्गत मटकमबेड़ा में वर्षों से बंद पड़ी ओडिशा सरकार की कलिंगा आयरन व‌र्क्स संयंत्र के मुख्य द्वार के समक्ष नवीन सरकार के मेक इन ओडिशा शो के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:14 PM (IST)
नवीन का मेक इन ओडिशा नहीं, ब्रेक इन ओडिशा शो है : नीलमणी महंतो
नवीन का मेक इन ओडिशा नहीं, ब्रेक इन ओडिशा शो है : नीलमणी महंतो

संवाद सूत्र, बड़बिल : बड़बिल भाजपा इकाई ने रविवार को बड़बिल नगरपालिका अंतर्गत मटकमबेड़ा में वर्षों से बंद पड़ी ओडिशा सरकार की कलिंगा आयरन व‌र्क्स संयंत्र के मुख्य द्वार के समक्ष नवीन सरकार के मेक इन ओडिशा शो के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़बिल भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलमणी महंतो ने प्रदर्शन स्थल का नेतृत्व करते हुए कहा कि नवीन सरकार द्वारा मेक इन ओडिशा जनसाधारण को मात्र गहरी नींद में सपने दिखाने और लुभाने के अलावा कुछ नहीं। सरकार एक ओर उद्यमियों को लुभाने के लिए कार्यक्रम कर रही है। 19 वर्षों के शासनकाल में नवीन सरकार द्वारा बंद पड़े संयंत्र को पुन: आरम्भ करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसके अतिरिक्त ठाकुरानी स्थित ओएमडीसी, जिला से सटे ओड़िशा स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी भी राज्य सरकार की अपेक्षा के कारण वर्षों से बंद पड़ी है जिससे लोग पलायन करने को बाध्य हैं। अत: सरकार की मेक इन ओडिशा नहीं, ब्रेक इन ओडिशा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.