Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में झामुमो के खाते में जाएगी ¨सहभूम सीट : दीपक बिरुवा

¨सहभूम लोकसभा चुनाव के लिए सीट झामुमो के खाते में ही जाएगी। क्योंकि ¨सहभूम लोकसभा में 6 विधानसभा सीट पर झामुमो का कब्जा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 08:01 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 08:01 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में झामुमो के खाते में जाएगी ¨सहभूम सीट : दीपक बिरुवा
लोकसभा चुनाव में झामुमो के खाते में जाएगी ¨सहभूम सीट : दीपक बिरुवा

संवाद सहयोगी, चाईबासा : ¨सहभूम लोकसभा चुनाव के लिए सीट झामुमो के खाते में ही जाएगी। क्योंकि ¨सहभूम लोकसभा में 6 विधानसभा सीट पर झामुमो का कब्जा है। इसलिए महागठबंधन का केंद्रीय नेतृत्व झामुमो के कार्यकर्ताओं का ख्याल रखते हुए उनको निराश नहीं करेगा। लोकसभा सीट के लिए कार्यकर्ताओं में उमंग भी है। यह बात हाटगम्हरिया झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से टांकुरा नदी किनारे एक दिवसीय विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा ने कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मनोइच्छाओं को नजरंदाज नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें, ताकि चुनाव में लोकसभा सीट झामुमो के खाते में आए। मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए झामुमो अपने पूरे दम-खम के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं का हौसला देखते से इस बात का पता चलता है कि जीत का अंतर देश के लिए एक इतिहास होगा। सभा को पूर्व विधायक मंगल ¨सह बोबोंगा, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा ¨सकू, हाटगम्हरिया प्रखंड प्रमुख सुशील बिरुवा, झामुमो केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, क्षेत्रीय ज्योतिन बिरुवा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, राजेश्वर चातोंबा ने भी संबोधित किया। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से महेंद्र पाट ¨पगुवा, कृष्णा कुम्हार, सोवन पुरती, मान¨सह कुलडी, मधु सुंबरूई, एलिजाबेथ गागराई, जिवानी ¨सकू, पूर्व प्रखंड प्रमुख भजमति ¨सकू, बुद्धिजीवी वर्ग के सदस्य एवं प्रखंड के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.