प्रखंड प्रशासन ने दी पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री
शुक्रवार को प्रशासन ने सभी पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 07:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, सोनुवा : शुक्रवार को प्रशासन ने सभी पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील विश्वकर्मा, एवं खूंटपानी बीडीओ सुनीला खलखो, मुखिया संजय सामड की मौजूदगी में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर सात पीड़ित परिवार को 50-50 किलो चावल, चूड़ा, सरसो का तेल, सर्फ, नहाने का साबुन, धोने का साबुन, मसाला, दाल, चना, आलू आदि सामग्री दी गई। मौके पर बीपीओ सीताराम प्रधान, पीएचइडी के जेई अनिल लिडा, कनीय अभियंता शब्बीर अली, दीपक प्रजापति, मनोज तांती, गिरधारी लोहरा आदि प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें