Move to Jagran APP

पुलिस ने बीमार महिला को कराया भर्ती

पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन लोगों की सेवा में तत्पर है। सूचना मिलने पर लोगों की मदद की जा रही है। बुधवार को चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी की एक बीमार महिला को चक्रधरपुर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 08:33 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 08:33 PM (IST)
पुलिस ने बीमार महिला को कराया भर्ती
पुलिस ने बीमार महिला को कराया भर्ती

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन लोगों की सेवा में तत्पर है। सूचना मिलने पर लोगों की मदद की जा रही है। बुधवार को चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी की एक बीमार महिला को चक्रधरपुर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बीमार महिला शहर के मिल्लत कॉलोनी की रहने वाली है। उसका पति कुवैत में रहता है। बताया जाता है कि सास, ससुर, देवर ने उसे परिवार से अलग कर दिया है। दो-तीन दिन से अपने बच्चे के साथ घर में बीमार थी। महिला की तबीयत बहुत खराब हो जाने पर मदद के लिए उसने चक्रधरपुर थाना को फोन किया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उसे अविलंब अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाकर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.