Move to Jagran APP

अटकलों के बीच कार्यपालक पदाधिकारी अभय झा ने ग्रहण किया पदभार

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : तमाम अटकलों के बीच शनिवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के अभय कुमार झा ने न

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 07:43 PM (IST)
अटकलों के बीच कार्यपालक पदाधिकारी अभय झा ने ग्रहण किया पदभार
अटकलों के बीच कार्यपालक पदाधिकारी अभय झा ने ग्रहण किया पदभार

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : तमाम अटकलों के बीच शनिवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के अभय कुमार झा ने नगर परिषद चक्रधरपुर में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। अभय झा शनिवार को अचानक नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार से पदभार ग्रहण किया। पदभार के के बाद उन्होंने योगदान भी दे दिया। मालूम हो कि 28 जनवरी को सरकार ने सुशील कुमार का पलामू तबादला करते हुए अभय झा को चाईबासा का कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया था। इसके अलावा चक्रधरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। अधिसूचना जारी होने के दो दिन के अंदर अभय झा ने चाईबासा में योगदान दे दिया। लेकिन चक्रधरपुर में योगदान नहीं दिया। इसे लेकर शहर में कई तरह की चर्चा होने लगी। विधायक सहित राजनीतिक दलों के लोग बयानबाजी करने लगे थे। इस बीच इस बात की भी चर्चा थी कि सुशील कुमार का तबादला रूक गया है। लेकिन तमाम अटकलों को विराम देते हुए अभय झा ने पदभार ग्रहण कर लिया। अभय झा इससे पूर्व गढ़वा व खुंटी के बीडीओ तथा बहरागोड़ा के सीओ के पद पर अपनी सेवा दे चुके है। नए का स्वागत पुराने को दी विदाई

loksabha election banner

पदभार ग्रहण करने के बाद सांसद लक्ष्मण गिलुवा के नगर परिषद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, जेडआरयूसीसी सदस्य संजय मिश्रा, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष परमेंद्र ¨सह चौहान, गुड्डू ¨सह आदि कार्यालय पहुंचे और नए कार्यपालक पदाधिकारी अभय झा को बुके देकर स्वागत किया। वहीं निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को बुके देकर विदाई दी। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह ने भी अपने कार्यालय कक्ष में अभय झा को बुके देकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.