..और नींद से जागा पीडब्ल्यूडी विभाग, सड़कों, पुल की मरम्मत आरंभ
Þबरगद का पेड़ बूढ़ा होने के बावजूद अपनी छाएं कम होने नहीं देताÞ वाला कथन चरितार्थ होते हुए जोड़ा में देखा गया है।
संवाद सूत्र, बड़बिल : Þबरगद का पेड़ बूढ़ा होने के बावजूद अपनी छाएं कम होने नहीं देताÞ वाला कथन चरितार्थ होते हुए जोड़ा में देखा गया है। वर्षों से स्थानीय समस्याओं का स्थानीय, जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा अवहेलना कर गहरी नींद में सो रहे थे। नगर के चंद वरिष्ठ बुद्धिजीवियों ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्हें नींद से जगा कर सड़क पर उतरने को विवश किया। बता दें कि दो भागों में विभक्त जोड़ा नगर को जोड़ने वाला पुल लंबे समय से जज्जर अवस्था में पड़ा थी। हजारों की संख्या में, ट्रकों के माध्यम से खनिज पदार्थ का परिवहन नगर के बीचों बीच इसी पुल पर से होकर गुजरता है परन्तु बरसाती तालाबरूपी नगर की सड़कों, पुल पर चेचक की तरह उभरे गड्ढे जो दुर्घटना को आमंत्रित किया करती रही हैं, प्रशासन की ओर से अनदेखा होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ा नगर के वरिष्ठ और बुद्धिजीवियों ने नगर की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुए आखिरकार गत सोमवार को जोड़ा वरिष्ठ नागरिक मंच के बैनर तले नपा कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन हरकत में आई जिसका असर बुधवार को वृहत आकार में देखा गया। नगर के बीच वाली पुल का मरम्मत, सड़कों पर पसरे गड्ढे और जलजमाव जैसी समस्याओं का समाधान युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।