विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IED BLAST: बरकेला कैंप के पास नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, बाल-बाल बचे जवान

Published: Fri, 18 Apr 2025 04:16 PM (IST)

IED BLAST झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के बरकेला कैंप से चार किलोमीटर दूर एक आईईडी ...और पढ़ें

खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. बरकेला कैंप से चार किमी दूर नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट

जागरण संवाददाता, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना अंतर्गत सीआरपीएफ के बरकेला कैंप से चार किमी दूर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया।

हालांकि, इस ब्लास्ट में कोई जवान घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार कैंप में तैनात 174 बटालियन के जवान दिगंबर देव को सुबह करीब आठ बजे मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। उसे इलाज के लिए सीमावर्ती ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत बिसरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था।

मधुमक्खी द्वारा काटने से घायल जवान का चल रहा इलाज।

उक्त जवान समेत चार जवान दो बाइक से बिसरा आ रहे थे। इसी दौरान बरकेला कैंप से चार किमी दूर एक छोटी पुलिया के पास यह आईईडी ब्लास्ट हुआ। एक बाइक पर सवार दो जवानों ने जैसे ही पुलिया पार की, यह ब्लास्ट हो गया। जिससे पीछे एक बाइक पर आ रहे अन्य दो जवान दूरी बनाकर रुक गए।

जिसके बाद जवानों ने पोजीशन ले ली। लेकिन काफी देर तक नक्सलियों की ओर से कोई हलचल नहीं देखने के बाद उन्होंने कैंप को सूचना दी और बिसरा के लिए रवाना हो गए। इधर बिसरा स्वास्थ्य केंद्र में मधुमक्खी द्वारा काटे गए जवान का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- 

Jharkhand News: सारंडा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, IED विस्फोट में 1 जवान शहीद

Jharkhand News: सारंडा में नक्सली हमला, IED विस्फोट में CRPF के SI हुए शहीद, एक जवान घायल