Move to Jagran APP

झारखंड के चाईबासा में फिर जेल ब्रेक की कोशिश, पुलिस प्रशासन ने की छापेमारी

jail break. सुरक्षा में सेंधमारी कर नक्सली फिर जेल ब्रेक को अंजाम देने की फिराक में हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 07:31 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 12:30 PM (IST)
झारखंड के चाईबासा में फिर जेल ब्रेक की कोशिश, पुलिस प्रशासन ने की छापेमारी
झारखंड के चाईबासा में फिर जेल ब्रेक की कोशिश, पुलिस प्रशासन ने की छापेमारी

पश्चिम सिंहभूम, जागरण संवाददाता। चाईबासा मंडलकारा की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर नक्सली फिर जेल ब्रेक को अंजाम देने की फिराक में हैं। जेल के अंदर और बाहर रविवार को इसकी तैयारी चल रही थी, तभी पुलिस को भनक लग गई। रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने जेल में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान हार्डकोर नक्सली विमल गुडि़या के बिस्तर के नीचे से दो सीडी, ब्लेड, नक्सली साहित्य, पत्र व नक्सली खबरों के कतरन बरामद हुए।

prime article banner

पुलिस के अनुसार, जेल ब्रेक की साजिश जेल में बंद विमल गुडि़या व रामा पांडेय ने रची थी। दोनों पहले से जेल ब्रेक के आरोप में बंद हैं।जेल ब्रेक की साजिश की सूचना पुलिस और प्रशासन को रात साढ़े दस बजे मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस वहां पर धमक पड़ी। अलग-अलग टुकडि़यों में बंट कर पुलिस ने वार्डो की तलाशी लेनी शुरू कर दी। एक टीम जेल के विस्तारित खंड में तलाशी के लिए पहुंची। इस दौरान हार्डकोर नक्सली विमल गुडि़या के बिस्तर के नीचे से नक्सली साहित्य, नक्सली पत्र, नक्सली खबरों की कतरनें, ब्लेड और दो सीडी बरामद हुई।

एक साथ घुसे 40 पुलिस जवान
छापेमारी दल का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर पांडेय व सदर अनुमंडल पदाधिकारी पारितोष ठाकुर कर रहे थे। टीम में 10 पुलिस पदाधिकारी और 30 पुलिस कर्मी शामिल थे। जैसे ही पुलिस टीम रात में पहुंची बंदियों में हड़कंप मच गया। टीम ने बिना समय गंवाए सीधे जेल के विस्तारित खंड में बने चार बंदी वार्डो की तलाशी लेनी शुरू कर दी। पुलिस ने संदिग्ध कैदियों से पूछताछ की। इन सभी के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, विस्तृत छापेमारी रिपोर्ट रांची मुख्यालय भेजने की तैयारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.