जेएलएन में दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का आगाज
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, चक्रधरपुर राजनीति विज्ञान विभाग एवं सेंट्रल
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, चक्रधरपुर राजनीति विज्ञान विभाग एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड रांची के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को चक्रधरपुर में नेशनल सेमिनार प्रारंभ हुआ। इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स नई दिल्ली एवं आइसीएसएसआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से सेमिनार का आयोजन कराया जा रहा है। महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में सुबह 10 बजे सेमिनार टॉपिक- इंडियन डेमोक्रेसी एट 70 चैलेंजेज अहेड का उद्घाटन आइसीएसएसआर नई दिल्ली के निदेशक डॉक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के डॉक्टर राधानाथ त्रिपाठी सेमिनार के मूल विषय पर मुख्य वक्तव्य दिया। इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स नई दिल्ली की रिसर्च फेलो डॉक्टर स्तुति बनर्जी ने धन्यवाद वक्तव्य दिया। कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रो. वीसी डॉक्टर रंजीत ¨सह विशेष संबोधन ने संबोधन किया, जबकि कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर शुक्ला महांति ने अध्यक्षीय भाषण दिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नागेश्वर प्रधान ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान महाविद्यालय के सेमिनार कंवेयर डॉक्टर परशुराम सियाल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सेमिनार के कॉ-कन्वेयर डॉक्टर भूषण विश्वास, डॉक्टर कुनचोक ताशी, डॉक्टर महेश रंजन देवता जेएनयू नई दिल्ली, डॉक्टर राजेंद्र भारती एचओडी यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल साइंस केयू, प्रोफेसर कस्तूरी बोयपाई प्राचार्या टाटा कॉलेज चाईबासा, डॉक्टर पूर्णिमा कुमार प्राचार्या वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर, प्रोफेसर सीपी शर्मा, डॉक्टर अरूण कुमार, प्रोफेसर आरबी महांति, डॉक्टर श्रीनिवास कुमार, प्रोफेसर एके ओझा, प्रोफेसर एके त्रिपाठी, प्रोफेसर अरुण कुमार, प्रोफेसर प्रमोद कुमार, प्रोफेसर गीता सोय, प्रोफेसर आदित्य कुमार एवं डॉक्टर यूएस ¨सह समेत काफी संख्या में देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के स्कॉलर, रिसर्च स्कॉलर समेत कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।