Move to Jagran APP

सड़क हादसे में बाल-बाल मची मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी, रांची जाने के दौरान दुर्घटना, chaibasa news

रांची जाने के क्रम में मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी की कार को एक अन्य कार ने धक्का मार दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 02:46 PM (IST)
सड़क हादसे में बाल-बाल मची मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी, रांची जाने के दौरान दुर्घटना, chaibasa news
सड़क हादसे में बाल-बाल मची मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी, रांची जाने के दौरान दुर्घटना, chaibasa news

चक्रधरपुर, जासं। राजधानी रांची जाने के क्रम में मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत भरी खबर रही कि इस दुर्घटना में विधायक जोबा मांझी बाल-बाल बच गई है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार गुरुवार को रांची जाने के क्रम में टेबो थाना छेत्र के हेसाडीह के समीप विधायक की गाड़ी को एक आल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण विधायक की गाड़ी और आल्टो कार छतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद जोबा मांझी दूसरी गाड़ी से रांची रवाना हो गई। जोबा मांझी झारखंड विधानसभा के नए भवन के उद्धाटन समारोह में शामिल होने के लिए रांची जा रही थी। इस क्रम में एनएच 75 पर दुर्घटना घटी।  

एक दिन पूर्व घाटशिला के विधायक हुए थे दुर्घटना के शिकार

एक दिन पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला के भाजपा विधायक सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। वे रांची पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इसी क्रम में नामकुम में एक बाइक को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। विधायक को सिर और नाक में गंभीर चोटें आई। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.