Move to Jagran APP

तीन साल पूर्व मानव तस्करी की शिकार किशोरी हरियाणा में मिली

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : तीन साल पूर्व वर्ष 2015 में मानव तस्करी का शिकार हुई मनोहरपुर प्रखंड की 16

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 07:03 PM (IST)
तीन साल पूर्व मानव तस्करी की शिकार किशोरी हरियाणा में मिली
तीन साल पूर्व मानव तस्करी की शिकार किशोरी हरियाणा में मिली

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : तीन साल पूर्व वर्ष 2015 में मानव तस्करी का शिकार हुई मनोहरपुर प्रखंड की 16 साल की एक किशोरी हरियाणा के हिसार स्थित अनाथालय शैशव कुंजमें पाई गई। वह वहां विगत दो साल से ज्यादा समय से वहां रह रही थी। बाद में आधार कार्ड के जरिये उसका पता चल सका। तब सूचना मिलने पर मनोहरपुर पुलिस वहां पहुंची और वापस लेकर आ गई। शनिवार को किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस व किशोरी के परिवारवालों से मिली जानकारी के अनुसार साल 2015 में वह घर से निकली थी। इसके लौट कर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चल पाया। पीड़िता के अनुसार मानव तस्करी का शिकार हो गई। मनोहरपुर से से दिल्ली पहुंचा दी गई। यहां एक घर पर नौकरानी का काम करने लगी। परंतु घर की याद सताने पर करीबन छह माह बाद वहां से निकल गई। इसके बाद रास्ता भटक गई। रास्ता भटककर वह हरियाणा पहुंच गई। वहां हरियाणा पुलिस ने हिसार के अनाथालय शैशव कुंज में रखवा दिया। इसके बाद अनाथालय वाले परिजनों का पता लगाने में जुटे हुए थे। बाद में तीन बार की अथक कोशिश के बाद आधार कार्ड के जरिये उसके घर का पता चल सका। तब जाकर अनाथालय की ओर से बाल कल्याण विभाग के जरिये इसकी सूचना वाट्सएप पर जिले के पुलिस अधीक्षक को दी गई। इसके बाद एसपी ने इसकी जानकारी मनोहरपुर पुलिस को देते हुए उसकी सकुशल वापसी के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर एएसआइ अलख ¨सह व अन्य पुलिसकर्मी हिसार जाकर किशोरी को मनोहरपुर लेकर आए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.