Move to Jagran APP

उषा हेस्सा मिसेज सावन और भानुमिता बगति बनी मिस सावन

नोवामुंडी टाटा स्टील रेक्रेशन क्लब में शनिवार को महिला मंडल के तत्वावधान में सावन उत्सव आयोजित हुआ। उत्सव में मनोरंजक समकालीन आधुनिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 08:16 PM (IST)
उषा हेस्सा मिसेज सावन और भानुमिता बगति बनी मिस सावन
उषा हेस्सा मिसेज सावन और भानुमिता बगति बनी मिस सावन

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी टाटा स्टील रेक्रेशन क्लब में शनिवार को महिला मंडल के तत्वावधान में सावन उत्सव आयोजित हुआ। उत्सव में मनोरंजक समकालीन आधुनिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गीता कोड़ा को आमंत्रित किया गया था। सावन उत्सव देखने के लिए टाटा स्टील महाप्रबंधक अतुल भटनागर, नोवामुंडी चीफ आरपी माली, टाटा स्टील लॉजिस्टक हेड परबीन कुमार ढल, नोवामुंडी माइंस मजदूर यूनियन महासचिव संजय कुमार दास पहुंचे थे। मौके पर सांसद गीता कोड़ा ने महिला मंडल की हौसला बढ़ाते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत बहनें अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती हैं। जो प्रसंशनीय है। महिला मंडल की अध्यक्ष जया दास ने कहा कि सावन के महीने का धार्मिक रूप से विशेष महत्व है। इस माह प्रकृति भी खिली-खिली रहती है। सावनोत्सव में महिला मंडल की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उषा हेस्सा मिसेज सावन व भानूमति बगति मिस सावन बनने का गौरव हासिल किया। जबकि फाइनल राउंड में पिकी लोहार मिसेज सावन व मिस सावन शीतल हेंब्रम उपविजेता रहीं। रसोइया प्रतियोगिता में मिसेस नूर पिकी लोहार व रूपा प्रथम दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। क्लॉथ फोल्डिंग प्रतियोगिता में सरबजीत प्रथम सीमा दूसरे व तीसरा स्थान यशोदा ने प्राप्त किया। सबिता दास सक्रिय महिला, भानूमिता बगति व यशोदा बड़ाईक को अच्छे उदघोषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.