मनरेगा कर्मचारी संघ ने सौंपा मांग पत्र
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के पश्चिमी ¨सहभूम शाखा ने शनिवार को विधायक शशिभूषण सामाड से उनके आवास में मुलाकत की। इस दौरान संघ ने विधायक को अपनी पांच सूत्री मांगों से संबंधित पत्र सौंपा।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के पश्चिमी ¨सहभूम शाखा ने शनिवार को विधायक शशिभूषण सामाड से उनके आवास में मुलाकत की। इस दौरान संघ ने विधायक को अपनी पांच सूत्री मांगों से संबंधित पत्र सौंपा। संघ के सदस्यों ने विधायक से कहा मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। सरकार के समक्ष भी अपनी मांगों को रखा है। लेकिन सभी मांगे अभी विचाराधीन है। संघ ने विधायक से मांग की कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष व्यक्तिगत रूप से रखे या शीतकालीन सत्र में प्रश्न करे। इस दौरान विधायक ने कहा सरकार की हिटलरशाही के कारण कई कर्मचारी संघ आंदोलनरत है। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि मनरेगा कर्मचारी संघ के जायज मांगों को सरकार पूरा करे। उन्होंने संघ को आश्वासन दिया कि सरकार के समक्ष मांगों को रख पूरा कराने का प्रयास करेंगे। मांग पत्र सौंपना वालों में संघ के जिलाध्यक्ष शंभू गोप, राजेंद्र बोदरा, राजू मिस्त्री, मानकी चाकी, शेखर प्रधान, मुकेश कुमार साहू, प्रदीप तांती, राजीव रंजन, अरन्व कुमार महतो, धीरज महतो, आकाश सोय, रीना सहर, सुरबी मुंडा, पुरुषोत्तम गोप व रोहित मिस्त्री शामिल रहे।