Move to Jagran APP

लापता मां को पाकर खुशी से छलक पड़े परिवार के आंसू

गांधी टोला निवासी शांति देवी नामक वृद्ध महिला शनिवार की सुबह से ही अपने आवास से लापता थी। रविवार देर रात कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को गितिलपी ÞसरजोमगुटूÞ गांव के ग्रामीण मुंडा सोना सावैयां ने उक्त वृद्ध महिला के भटक कर गांव में आ जाने की सूचना दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 07:08 PM (IST)
लापता मां को पाकर खुशी से छलक पड़े परिवार के आंसू
लापता मां को पाकर खुशी से छलक पड़े परिवार के आंसू

जासं, चाईबासा : गांधी टोला निवासी शांति देवी नामक वृद्ध महिला शनिवार की सुबह से ही अपने आवास से लापता थी। रविवार देर रात कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को गितिलपी ÞसरजोमगुटूÞ गांव के ग्रामीण मुंडा सोना सावैयां ने उक्त वृद्ध महिला के भटक कर गांव में आ जाने की सूचना दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए त्रिशानु ने शांति देवी के घर वालों को खोज निकाला व उनको मामले की जानकारी देने के साथ ही महिला को अपने साथ लेकर तत्काल गांव पहुंचे। जब महिला के घर वालों ने उसे सकुशल देखा तो उनकी खुशी की सहज ही कल्पना की जा सकती थी। अपनी लापता मां को पाकर खुशी से महिला के पुत्र की आंखों में आंसू छलक गए। शांति देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। शनिवार को वह अपने आवास से लापता हो गई थीं। घर वालों ने मुफ्फसिल थाना को इसकी सूचना दी थी। मौके पर महिला के घर वालों में रविन्द्र साव, गुड्डू साव, सीता देवी, पिंटू कुमार साव, बैजू साह के अलावे मुंडा सोना सावैयां, जॉन तामसोय, रूप नारायण गोडसोरा, बबलू बोबोंगा, डी. सावैयां, समीर देवगम सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.