विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनोहरपुर में गौवंश वध पर बवाल, ग्रामीणों ने खुद तलाशे आरोपी: 4 को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Published: Fri, 08 May 2026 12:54 AM (GMT+05:30)

मनोहरपुर के कमारबेड़ा में एक गाय के अवैध वध और मांस बेचने का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

मनोहरपुर में गौवंश वध पर बवाल

मनोहरपुर में गौवंश वध पर बवाल

HighLights

  1. कमारबेड़ा में गौ वंशीय पशु का अवैध वध।

  2. ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेड़ा में प्रतिबंधित गौ वंशीय पशु को काट कर खाने व बेचने का मामला सामने आया। मामला सामने आने के बाद गुरुवार को आक्रोषित ग्रामीणों ने बैठक कर मामले में चार आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। जहां पुलिस ने चारो आरोपियों को पकड़ कर मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कमारबेडा कोचा टोला के पास कोयना नदी में बीते बुधवार को ग्रामीणों ने एक गौ वंशीय पशु का कटा हुआ सर, कटा हुआ पैर, खाल व आंतड़ी नदी में तैरता हुआ देखा। इसके बाद देखते ही देखते ही ये घटना पुरे ग्रामीणों के बीच आग की तरफ फ़ैल गया। 

गाय को बर्बरता से काट कर फेंक दिया गया 

इसी दौरान पता चला की कमारबेडा निवासी रीना देवी की एक गाय मंगलवार से लापता है। इसके बाद रीना देवी ज़ब सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो देखा की उन्ही की गाय को बर्बरता से काट कर फेंक दिया गया है। 

इस पर बिना देवी ने बताया की मंगलवार उनकी गाय रोजाना की तरह घास चरने गई हुई थी पर लौटी नहीं। इसके बाद उनलोगो ने गाय की खोजबीन किया था पर गाय नहीं मिली। वहीं गाय का ऐसी परिस्थिति में देख कर ग्रामीण आक्रोषित हो गए। और अपने स्तर से ही आरोपियों की खोजबीन करने लगे। 

पशु के बचे हुए अवशेष को दफनाया

वहीं पशु मालिक रीना देवी ने चौकीदार बहादुर मुर्मू के कहने पर, पशु के बचे हुए अवशेष को बाद में मजदूर लगा दफना दिया। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जानकारी पुलिस को भी मौखिक रूप से दी गई थी, पर बुधवार को पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह पंचायत की मुखिया हल्यानी जाते की उपस्थिति में बैठक कर पुरे मामले पर गहनता से चर्चा किया। 

120 रुपये किलो बेचा मांस

जहां पूछताछ के दौरान ही ग्रामीणों को पता चला की गांव का रामे चम्पीया अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त वंशीय पशु को काट कर उसका मांस खाया और बेचने का भी काम किया। वहीं इसके बाद रामे को बैठक के बीच उपस्थित किया गया, तो रामे ने अपना गुनाह स्वीकार किया और बताया की उसने अपने साथी शिबो जोजो, विजय पूर्ति और अजय चम्पीया के साथ मिलकर उक्त पशु को काटा और खाने के लिए अपने अपने घर ले गया, साथ ही कुछ लोगों को 120 रुपये किलो बेचा भी। 

इसके बाद ग्रामीणों ने चारों को मनोहरपुर पुलिस को सौंप दिया। जहां मनोहरपुर पुलिस पशु मालिक रीना देवी के द्वारा दिए लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई मे जुट गई है।

मामला संज्ञान में आया है। घटना मे मामला दर्ज कर आवश्यक पड़ताल करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जायेगा।-जयदीप लकड़ा, (अनु. पु. पदा. मनोहरपुर )