Move to Jagran APP

Chakradharpur News : हिंदू नेता कमलदेव गिरी हत्याकांड का मुख्य आरोपित बलिया में गिरफ्तार

हिंदू नेता कमलदेव गिरी की हत्या मामले के मुख्य आरोपित सतीश प्रधान को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे लेकर पुलिस चक्रधरपुर आ रही है जहां पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मुख्य आराेपित उत्तरप्रदेश के बलिया से गिरफ्तार किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Uttamnath PathakPublished: Wed, 23 Nov 2022 07:10 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 07:10 AM (IST)
Chakradharpur News : हिंदू नेता कमलदेव गिरी हत्याकांड का मुख्य आरोपित बलिया में गिरफ्तार
हिंदू नेता कमलदेव गिरी हत्याकांड के मुख्य आरोपित सतीश प्रधान की फाइल फोटो।

जेएनएन, चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में गिरिराज सेना के प्रमुख सह युवा हिंदू नेता कमलदेव गिरी की हत्या के मुख्य आरोपित सतीश प्रधान को चाईबासा पुलिस ने तीन दिन की घेराबंदी के बाद सोमवार की रात को उत्तरप्रदेश के बलिया से गिरफ्तार कर लिया। कमलदेव गिरी की 12 नवंबर को बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसपी चाईबासा आशुतोष शेखर द्वारा बनाई गई टीम बलिया पहुंची। यहां जमशेदपुर निवासी मुख्य आरोपित सतीश प्रधान के होने की सूचना मिली थी। तीन दिन से चाईबासा पुलिस बलिया पुलिस की मदद से आरोपित की तलाश में जुटी थी। अपराधी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। दो बार वह पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला। सोमवार रात पुलिस को उसके कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर में होने की सूचना मिली। चाईबासा पुलिस उसे गिरफ्तार कर चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई।

loksabha election banner

रिवाल्वर किसकी

कमलदेव गिरी पर हमला होने के तत्काल बाद भाजपा के ही कुछ नेताओं ने उन्हें टोटो से रेलवे अस्पताल भिजवाया था। अब यह तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को लेकर कई सवाल भी किए जा रहे हैं। कुछ लोग तस्वीर में दिख रही नली नुमा चीज को रिवाल्वर बता रहे हैं। यदि यह रिवाल्वर है, तो प्रश्न उठता है कि क्या हत्या करने आए अपराधियों का रिवाल्वर छूटा है। इस मामले से जुड़े कई प्रश्नों के उत्तर लोग जानना चाह रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.