Move to Jagran APP

कोल्हान का नहीं, केवल भाजपा और ठेकेदारों का हो रहा विकास: मधु कोड़ा

कांग्रेस में शामिल होने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा कि भाजपा केवल जनता को जाति संगत बताकर तोड़ना और लड़ाना चाहती है।

By Edited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 01:59 PM (IST)
कोल्हान का नहीं, केवल भाजपा और ठेकेदारों का हो रहा विकास: मधु कोड़ा
कोल्हान का नहीं, केवल भाजपा और ठेकेदारों का हो रहा विकास: मधु कोड़ा

चाईबासा, जागरण संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के कांग्रेस प्रधान कार्यालय में गुरुवार को देश और राज्य की वर्तमान चरमराती व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी प्रधानमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। वहीं, संवाद सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व आईपीएस डॉ. अजय कुमार के समक्ष भरी सभा में कांग्रेस का दामन थामते हुए कहा की जयभारत समानता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सहित स्वयं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

loksabha election banner

देश वासियों और झारखंड के आदिवासियों का सुनहरा भविष्य केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों ही सुरक्षित और सुंदर हो सकता है, भाजपा के हाथों नहीं। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा से देश का विकास और राज्य का विकास संभव नहीं है। भाजपा के शासन काल में केवल भारतीय जनता पार्टी और ठेकेदारों तथा पूंजीपतियों का विकास हो रहा है। भाजपा केवल जनता को जाति संगत बताकर तोड़ना और लड़ाना चाहती है। भाजपा के विरोध में बोलने पर मिलती है जेल में डालने की धमकी आज राज्य की स्थिति यह है कि राज्य के साथ-साथ कोल्हान का विकास पूरी तरह थम गया है। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।

कोड़ा ने कहा कि भाजपा पार्टी और विकास कार्य को लेकर आवाज उठाने वाले को जेल भेजने की धमकी दी जाती है। वर्तमान समय में देश व राज्य में अपराध बढ़ा है। प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में सक्षम नहीं है लेकिन आज दुर्गा पूजा हो, रामनवमी हो या मोहर्रम और ईद आदि पर्वो के दौरान लोगों पर 107 दर्ज कर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं भाजपा की सरकार झारखंड राज्य के सपनों को कुचल रही है। समाज के लोगों को बांट रही है। समाज को विवादित बना रही है इसलिए हम सभी मिलकर उन लोगों को करारा जवाब देने की जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का हाथ मजबूत बनाना है और राज्य का सपना पूरा करना है। कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए हम और हमारे कार्यकर्ता तनिक भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस बार झारखंड में सत्ता परिवर्तन निश्चित: गीता कोड़ा
जयभारत समानता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुई गीता कोड़ा भी जमकर भाजपा पर जमकर बरसी। कहा कि भाजपा जुमलो वालों की सरकार है। आज कोल्हान का विकास नहीं हो रहा है। देश व राज्य के लोग भाजपा के हाथों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। देश सुरक्षित केवल कांग्रेस के हाथ में है इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है और केंद्र में सरकार बनानी है। भाजपा को चिंता सताने लगी है कि अब जनता को झूठ बोल के नहीं बरगला सकते हैं। किसी की आवाज को दबा नहीं सकते। कांग्रेस ही देश में आ रही है और राज्य का परिर्वतन होना तय हो गया है क्योंकी हम कांग्रेस में आ गए हैं।

देश के नक्शे से 126 पहाड़ गायब, नहीं हुई आज तक एफआइआर : डॉ. अजय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी अजीब बात है देश के नक्शे से 126 पहाड़ गायब हो गए हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री के द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गई और ना ही किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। जब सरकार राफैल में खुद फंसती नजर आई तो रातों-रात सीबीआइ के पदाधिकारियों को बदल दिया गया। यह भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी घटना है। कुमार ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में सबसे अधिक सेना के जवान मारे गए, वहीं भाजपा के कार्यकाल में ही चीन की सेना 1400 बार सीमा को लांघ कर भारत में प्रवेश किया है। अब कौशल विकास के नाम पर देश में होनहार बच्चों से मुफ्त में सैलून में काम कराएंगे और कहेंगे की स्कील डेवलपमेंट के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार का अवसर प्रदान किया। ये तो इनके चरित्र की पहचान है। कोड़ा दंपति पर दांव खेल सकती है कांग्रेस कुमार ने कहा की आज राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और तेज तर्रार नेत्री सह जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक गीता कोड़ा के आने से कांग्रेस काफी मजबूत हो गई है।

कोड़ा दंपति के आने से देश व राज्य की राजनीति में बड़ा उछाल आया है। आने वाले चुनाव में इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा। भाजपा को रोकने के लिए कोल्हान में ऐसा मजबूत प्रत्याशी दूंगा कि भाजपा का कहीं अतापता नहीं चलेगा। वहीं लोगों को यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में कोल्हान से ही मुख्यमंत्री और सांसद दिया जाएगा। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खां, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डीएन चांपिया, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, पूर्व सांसद डीपी जामुदा, झारखंड प्रदेश संयोजक अशोक चौधरी, पूर्व मेयर रमा खालखो, जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू, उपाध्यक्ष राहुल आदित्य राज ने संवाद सह कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह को संबोधित कर विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.