विश्व आदिवासी दिवस के दिन राष्ट्रीय अवकाश हो : स्माइल
टोंटो प्रखंड में रविवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष स्माइल सिंह दास के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।
संवाद सूत्र, झींकपानी : टोंटो प्रखंड में रविवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष स्माइल सिंह दास के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। भगवान बिरसा मुंडा के चित्र में माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर एकजुटता का संकल्प लिया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो क्योंकि देश के हर कोने में आदिवासी भाई- बहन रहते हैं। उनके लिए राष्ट्रीय अवकाश घोषित होना चाहिए। साथ ही आदिवासियों को उनका धर्म कोड भी मिलना चाहिए। मौके पर लक्ष्मण होनहगा, नवीन दास, चरण खंडाईत, वासुदेव दास, उमाकांत महतो, बादुला हेस्सा, अर्जुन दोराईबुरू, मानकी हेस्सा, दिल महतो, पाईकेराय हाईबुरु, आकाश सांडिल आदि काफी संख्या में कांग्रेसी सहित समाजसेवी मौजूद थे।