डीआइजी से मिलीं फिरोज खान की पत्नी
चाईबासा : सरायकेला-खरसावां के राजनगर तथा जमशेदपुर के बागबेड़ा में फैली अफवाह के बाद
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Jun 2017 02:46 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 02:46 AM (IST)
चाईबासा : सरायकेला-खरसावां के राजनगर तथा जमशेदपुर के बागबेड़ा में फैली अफवाह के बाद जमशेदपुर के मानगो में हुए उपद्रव में आरोपी बनाए गए कांग्रेस नेता फिरोज खान की पत्नी ने कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी साकेत कुमार ¨सह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। फिरोज खान की पत्नी ने दावा किया है कि उनके पति को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। राजनीतिक साजिश के तहत पुलिस के जरिए पूरे परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। डीआइजी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों की पड़ताल पूरी हुए बगैर वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें