Move to Jagran APP

शैलेश बाजपेयी बने झाविमो की युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष

बाल मंडली में रविवार को झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) जिला कमेटी की बैठक हुई। जिसमें रांची में आयोजित जनादेश समागम रैली की सफलता को लेकर समीक्षा की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 12:47 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:35 AM (IST)
शैलेश बाजपेयी बने झाविमो की युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष
शैलेश बाजपेयी बने झाविमो की युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, चाईबासा : बाल मंडली में रविवार को झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) जिला कमेटी की बैठक हुई। जिसमें रांची में आयोजित जनादेश समागम रैली की सफलता को लेकर समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक राकेश कुमार शर्मा उर्फ बबलू ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कला संस्कृति मंच के अध्यक्ष आलोक बाजपेयी उपस्थित थे। इस दौरान पार्टी में शामिल हुई मनोहरपुर विधानसभा से सुशीला टोप्पो का जिला कमेटी ने भव्य स्वागत किया। साथ ही साथ युवा मोर्चा का विस्तार करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन झा ने घोषणा की कि चाईबासा नगर युवा मोर्चा का अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी उर्फ पोची, उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर उर्फ चुन्नी ठाकुर, सदर प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष बिरसा पुरती और उपाध्यक्ष सूरज बांद्रा को बनाया गया। कला संस्कृति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा कला संस्कृति मंच जिला अध्यक्ष शांतनु मदेशिया की भी घोषणा की गई। पुराने पदाधिकारियों ने मिलकर आने वाले चुनाव में बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया जिससे कि भय, भूख, भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड का निर्माण हो सके। बैठक में जीतू राज मुंडा, मुचिया हांसदा, वीर सिंह जामुदा, विकास बांद्रा, कुंदन शाह, नागु बांद्रा, मुकेश कुमार जोगी, कुंदन साहू, पंकज सिंह, उज्जवल अधिकारी, इंदु, विक्की लागुरी, प्रभात निषाद, रिकू निषाद, विमल, बबलू बांद्रा, कानू बांद्रा, सुरजा, सुखलाल पुरती, चौधरी बिरुली, आकाश दत्ता, सुमित यादव, नारू, रघुवीर पिगुवा, मंगल, मोटा देवगम, अभिराम, गुंडिया पुरती, पांडु हांसदा, मनीष कुमार ठाकुर, चंदन वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.