जंगल की बेटी नवोदय में हुई पास
सत्र 2019-20 में नवोदय की परीक्षा में मध्य विद्यालय नकटी की छात्रा एमलिना सोय उत्तीर्ण हुई है। ज्ञात हो यह प्रखंड प्रमुख प्यारी सोय एवं मार्शल सोय की तीसरी पुत्री है।
संवाद सूत्र, बंदगांव : सत्र 2019-20 में नवोदय की परीक्षा में मध्य विद्यालय नकटी की छात्रा एमलिना सोय उत्तीर्ण हुई है। ज्ञात हो यह प्रखंड प्रमुख प्यारी सोय एवं मार्शल सोय की तीसरी पुत्री है। इनका निजी आवास दुर्गम टेबो पंचायत के जंगल भीतर कोचा गांव में है। परिवार नकटी में रहकर बच्चों को शिक्षित बना रहा है। बच्ची का नवोदय में चयन होने पर माता-पिता ने खुशी जताई व कहा कि बच्ची का आगे का भविष्य मंगलमय हो। मध्य विद्यालय नकटी के प्रधानाध्यापक गौरांग महांति ने बताया एमलिना सोय विद्यालय में भी पढ़ाई में अच्छी रही। हम सभी उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। पास होने वाली अन्य छात्राओं में प्रखंड के संत मेरी बियानी उच्च विद्यालय से सुमन प्रजापति, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जोमरो से सरोजिनी कुमारी खंडाईत, प्राथमिक विद्यालय जोमरो से अरुण कुमार महतो एवं प्राथमिक विद्यालय बषटमपदा से अरविद कुमार महतो ने नवोदय की परीक्षा पास की।