Move to Jagran APP

सीएम रघुवर दास ने किया जनता से सीधा संवाद, कहा-झारखंड के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी Chaibasa News

Johar Jan ashirwad yatra. जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी और तांतनगर में जनता से सीधा संवाद किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 01:52 PM (IST)
सीएम रघुवर दास ने किया जनता से सीधा संवाद, कहा-झारखंड के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी Chaibasa News
सीएम रघुवर दास ने किया जनता से सीधा संवाद, कहा-झारखंड के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी Chaibasa News

चाईबासा, जेएनएन। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी और तांतनगर में जनता से सीधा संवाद किया और कहा कि राजनीतिक अस्थिरता ने 14 साल तक झारखंड के विकास को रोके रखा। बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार हर सेक्टर में झारखंड पिछड़ रहा था। पिछले पांच साल में हमारी सरकार ने हर सेक्टर में काम किया है। झारखंड के नाम आज कई कीर्तिमान हैं। राजनीतिक स्थिरता ही विकास की आधारशिला है और स्थिर सरकार भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। झारखंड के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

loksabha election banner

उन्‍होंने लोगों की समस्‍याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार इसे दूर करने का प्रयास करेगी। कहा कि केंद्र में फ‍िर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई। फिर एक बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं। तांतनगर औरमंझारी की जनता को मुख्‍यमंत्री ने जोहार कहा और रोड शो को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का प्रतीक है कि पिछले 5 में हमारे द्वारा किए गए प्रयास सही दिशा में जा रहे हैं। जन-जन को भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा है और नरेंद्र मोदी से बेशुमार प्यार है।

कुमारडुंगी में पेट्रोल नहीं मिलने पर हंगामा

मुख्यमंत्री रघुवर दास के मझगांव विधानसभा दौरा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पेट्रोल नहीं मिलने पर बवाल मचाया। मुख्यमंत्री रघुवर दास का दौरा शनिवार को तांतनगर, मंझारी और कुमारडूंगी क्षेत्रों में हो रहा है। दौरे में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के रूप में साथ-साथ चल रहे हैं, लेकिन कुमारडुंगी पेट्रोल पंप में कार्यकर्ताओं को तेल नहीं मिलने के कारण जमकर बवाल मचाया। वहां पार्टी कार्यकर्ता और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जानबूझकर पेट्रोल पंप में तेल खत्म कर दिया गया, क्योंकि कार्यकर्ता लोकप्रिय मुख्यमंत्री के मजगांव दौरा में शामिल नहीं हो सके। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री कुमारडुंगी प्रखंड में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। जनसभा स्थल पर हजारों की भीड़ जमा हो चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.