Move to Jagran APP

झामुमो भाजपा को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : झामुमो ने कार्यकर्ताओं ने पंचायत के गांवगुटु बस्ती का दौरा किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:40 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:40 PM (IST)
झामुमो भाजपा को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
झामुमो भाजपा को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : झामुमो ने कार्यकर्ताओं ने पंचायत के गांवगुटु बस्ती का दौरा किया। ग्रामीणों संग बैठक की। बैठक में बताया कि भाजपा विकास योजना को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। नोवामुंडी प्रखंड में अधिकतर विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। भाजपा की नीति और नियमों से आम जनता त्रस्त हैं। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी के कारण राज्य के किसान व शिक्षित बेरोजगार दूसरे प्रदेशों में पलायन करने पर मजबूर हैं। झामुमो ही आम लोगों की हितों की रक्षा कर सकता है। उन्होंने आने वाले चुनाव मे भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मौके पर विष्टुम सुरेन के नेतृत्व मे दर्जनो ग्रामीणों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले में बिष्टुम सुरेन, घासी लोहार, कांडे लोहार, छोटाराम सोरेन, सोना राम चातोंबा, मोहन तानी, मंगल लोहार, शंभु नाथ सोरेन, गोमेया सोरेन, गंगाधर, दुंबी सोरेन, आमीन सोरेन, चन्द्र मोहन गागराई, गणेश लोहार, मांगू सोरेन, अनिकेत ¨पगुवा, मधु देवगम, दुंबी सोरेन, मनोज सोरेन, रोया गागराई आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.