Move to Jagran APP

लापता महिला का एक साल बाद मिला कंकाल, हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक लगभग एक वर्ष से लापता 32 वर्षीय तीन बच्चों की मां की हत्या कर जमीन में दफना देने के मामले का खुलासा रविवार को जेटेया पुलिस ने किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vishal GopeEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sun, 13 Nov 2022 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 06:03 AM (IST)
लापता महिला का एक साल बाद मिला कंकाल, हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार
लापता महिला का एक साल बाद मिला कंकाल, हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक लगभग एक वर्ष से लापता 32 वर्षीय तीन बच्चों की मां की हत्या कर जमीन में दफना देने के मामले का खुलासा रविवार को जेटेया पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इनमें सहदेया टोपनो, सुनील लागुरी, सुशील लागुरी, सोना लागुरी और रोया लागुरी शामिल हैं।

loksabha election banner

जेटेया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुदमसदा गांव के मुंडा टोला निवासी 31 वर्षीय बुधवारी कुई लगभग एक वर्ष से घर से लापता थी। लापता बुधवारी कुई की दुआरसाई निवासी बहन नन्दी केराई ने 11 नवम्बर 2022 को बुधवारी कुई के एक वर्ष से लापता होने की सनहा दर्ज कराई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.