सात सूत्री मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे PDS डीलर, 25 हजार परिवारों की आर्थिक स्थिति पर संकट
झारखंड के PDS डीलर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं, जिसमें 12 महीने से बकाया ...और पढ़ें

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदारों ने चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।
HighLights
PDS डीलरों ने बकाया कमीशन भुगतान सहित सात मांगें रखीं।
चाईबासा में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
मांगें न मानने पर 1 अक्टूबर से खाद्यान्न वितरण ठप करने की चेतावनी।
30 सितंबर तक अल्टीमेटम, वरना राजभवन के समक्ष होगा प्रदर्शन
एसोसिएशन ने सरकार को मांगें पूरी करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी न होने पर 1 अक्टूबर को रांची स्थित राजभवन के समक्ष राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
पीडीएस दुकानदारों की प्रमुख मांगें:
- न्यूनतम आय: प्रत्येक पीडीएस विक्रेता की न्यूनतम मासिक आय 50 हजार रुपये सुनिश्चित की जाए।
- स्वास्थ्य योजना: दुकानदार परिवारों को मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य चिकित्सा योजना में शामिल किया जाए।
- अनाज की मात्रा: हरा कार्डधारियों के लिए अनाज का आवंटन प्रति व्यक्ति 5 किलो से बढ़ाकर 7 किलो किया जाए।
- तकनीकी सुधार: एनआईसी (NIC) के सर्वर की समस्या दूर की जाए और शिकायत निवारण के लिए अलग कोषांग बने।
- पेपरलेस व्यवस्था: भारत सरकार के निर्देशों के तहत पूरी प्रणाली को डिजिटल और पेपरलेस बनाया जाए।
धरना-प्रदर्शन में संजय बालमुचू, मुन्नीलाल सुरीन, रामलाल पुरती, सोनाराम पुरती, संगीता वर्मा, फुलचंद बिरुली, शिवदयाल संडी समेत जिले भर से बड़ी संख्या में राशन डीलर उपस्थित रहे।
