मानकी-मुंडा को दी गई जागरण जल सेना के गठन की जानकारी
संवाद सूत्र जगन्नाथपुर नोवामुंडी और जगन्नाथपुर अंचल क्षेत्र के मुंडा प्रभारी मुंडा डाकुवा ग्रामसभा सदस्य समाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य महिला पुरुष की सामूहिक बैठक कासिरा पीढ़ मानकी कामिल केराई की अध्यक्षता में कंसलापोस गांव में हुई।
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : नोवामुंडी और जगन्नाथपुर अंचल क्षेत्र के मुंडा, प्रभारी मुंडा, डाकुवा, ग्रामसभा सदस्य, समाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य महिला पुरुष की सामूहिक बैठक कासिरा पीढ़ मानकी कामिल केराई की अध्यक्षता में कंसलापोस गांव में हुई। बैठक में दैनिक जागरण के प्रतिनिधि ने सभी से अपील करते हुए कहा कि बरसात के पानी के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने पानी की संरक्षित करना है। इसके लिए पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। घरों के बगीचा, आंगन व खेत में डोभा, सोख्ता, किचन गार्डेन आदि का निर्माण कर पानी को बचाया जा सकता है। प्रखंड कार्यालय द्वारा सोख्ता व डोभा का निर्माण कराया जा रहा है। इसका लाभ खुद भी लें और दूसरे को भी लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में मिडिल, हाई और प्लस टू स्कूलों में दैनिक जागरण द्वारा कराये जा रह जागरण जल सेना के गठन व इसके उद्देश्य के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नव चयनित मानकी कृष्णा सिकु, मानकी कामिल केराई, समाजसेवी तरुण सिकु, मनोज जामुदा, मुण्डा अंतिम सिकु, लखन सिकु, भूषण लागुरी, बामिया लागुरी, कानुराम लागुरी, बलराम सिकु, मार्शल लागुरी, विकास महापात्र सहित अन्य उपस्थित थे।