Move to Jagran APP

जल संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी : अरविद

जल संरक्षण करने के पहले लोगों में जागरूकता लाना होगा। जागरूकता के अभाव में लोग पानी को अनावश्यक बर्बाद कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 07:57 PM (IST)
जल संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी : अरविद
जल संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी : अरविद

संवाद सूत्र, नोवामुंडी : जल संरक्षण करने के पहले लोगों में जागरूकता लाना होगा। जागरूकता के अभाव में लोग पानी को अनावश्यक बर्बाद कर रहे हैं। जेटेया उत्क्रमित हाईस्कूल प्रधान शिक्षक अरविद ठाकुर जागरण जल सेना को जल संरक्षण के विषय में जानकारी दे रहे थे। इसके पहले अभियान की शुरुआत पौधरोपण से की गई। पौधरोपण के पहले विद्यालय परिवार, स्कूल प्रबंधन समिति, सामाजिक कार्यकर्ता व जल सेना की उपस्थित में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। विचार-गोष्ठी में जल सेना द्वारा जल बचाने के लिए गठित जल सेना के दायित्व और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। बताया कि लोगों में जागरूकता आते ही मानसिकता में बदलाव आएगी। लोग अपने आप अभियान में जुड़कर जल संरक्षण के प्रति काम शुरू कर देंगे। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के परिणाम के लिए हरेक इंसान उत्तरदायी है। इसकी भरपाई हम सबों को मिलकर करना है। इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए हमें पेड़-पौधों को बचाने व नियमित रूप से पौधे लगाने होंगे। बरसात के पानी को रोककर उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेवारी है। सहायक शिक्षक सह अभियान के नोडल शिक्षक पद्मलोचन प्रधान ने जल सेनाओं को बताया कि जल संचयन के प्रति हमें गंभीर होना होगा। इस अभियान को मंजिल तक पहुंचाने के लिए जल सेना को पानी बचाने के प्रति काम शुरू कर देना है। सामाज जागरूक से ही अभियान आगे तक जाएगी। विद्यालय परिसर में प्रत्येक छात्र को प्रत्येक साल एक-एक पौधे लगाकर उसे बचाने की शपथ ली गई। मौके पर अभियान के जल सेना जुरिया मुंदुईया, कुशल केराई, धीरज तांती, रघुनाथ तिरिया, चंदन तांती,मंगल सिंह तिरिया, डेमका बहंदा, सावन कुमार गोप, रोया लागुरी, बीरेंद्र सिरका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.