भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पर आपत्तिजनक पोस्ट पर झामुमो नेता को जेल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा को पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया जाना झामुमो के जिला संगठन सचिव रघुनाथ तियु महंगा पड़ा है।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। सोशल मीडिया को हथियार बनाकर विपक्ष सत्ता पक्ष हमेशा अनर्गल टिप्पणी कर फंस जाता है। हाल ही में मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला आया था। जिस पर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई करते हुए उस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया था। इस बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा को पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया जाना झामुमो के जिला संगठन सचिव रघुनाथ तियु महंगा पड़ा है।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य रतन लाल बोदरा ने रविवार की शाम चक्रधरपुर थाने में झामुमो नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस भी सक्रिय दिखी। प्राथमिकी के दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने तियू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि रघुनाथ तियू सेवानिवृत्त सैनिक हैं। झामुमो के जिला संगठन सचिव हैं। जिला परिषद सदस्य रतन लाल बोदरा की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ भादवि की धारा 295ए, 60/60 ए आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने झामुमो नेता को जेल भेज दिया। इधर, गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, सचिव सोनाराम देवगम, अविनाश पुरती आदि झामुमो नेता पैरवी के लिए थाना पहुंचे थे।