विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian rail का बड़ा फैसला: शालीमार, रांची और राउरकेला रूट की ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:25 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से निपटने के लिए ...और पढ़ें

रांची और खड़गपुर रेल मंडलों से गुजरने वाली प्रमुख लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर और एसी कोच जोड़ने की घोषणा की गई है।

रांची और खड़गपुर रेल मंडलों से गुजरने वाली प्रमुख लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर और एसी कोच जोड़ने की घोषणा की गई है।

HighLights

  1. दक्षिण पूर्व रेलवे ने अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया।

  2. त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ कम करने हेतु यह कदम।

  3. 19 से 27 अक्टूबर तक विभिन्न ट्रेनों में सुविधा मिलेगी।

जासं, चक्रधरपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से निपटने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। 
 
रेलवे ने चक्रधरपुर, रांची और खड़गपुर रेल मंडलों से गुजरने वाली प्रमुख लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर और एसी कोच जोड़ने की घोषणा की है। यह सुविधा 19 से 27 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों में लागू होगी, जिससे यात्रियों को सीटें मिलने में आसानी होगी।
 

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच: 

  • ट्रेन नंबर 18030 (शालीमार - मुंबई एलटीटी कुर्ला एक्सप्रेस): 19 से 27 अक्टूबर तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
  • ट्रेन नंबर 18107 (राउरकेला - जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस): 21, 22, 24, 25 और 26 अक्टूबर को एक स्लीपर कोच।
  • ट्रेन नंबर 18611 (रांची - बनारस एक्सप्रेस): 19 और 20 अक्टूबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच।
  • ट्रेन नंबर 12837 (हावड़ा - पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस): 19 से 27 अक्टूबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच।
  • ट्रेन नंबर 18015 (शालीमार - भंजपुर एक्सप्रेस): 19 से 22 अक्टूबर तक एक अतिरिक्त थ्री-टीयर स्लीपर कोच।
  • ट्रेन नंबर 18039 (शालीमार - पुरी एक्सप्रेस): 25 अक्टूबर को एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
  • ट्रेन नंबर 18063 (सांतरागाछी - यलहंका एक्सप्रेस): 22 अक्टूबर को एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।
 
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से त्यौहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके सफर के कन्फर्म होने की उम्मीद बढ़ जाएगी।