Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Howrah-Ranchi Vande Bharat Express की टाइमिंग में हुआ बदलाव, 10 जून से चलेगी नए टाइम टेबल के अनुसार

    Updated: Fri, 24 May 2024 10:02 PM (IST)

    चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन समय से एक घंटा पहले खुलेगी और रांची समय से एक घंटा पहले पहुंचेगी। संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना पत्र भी जारी कर दिया है। जिन स्टेशनों पर इस ट्रेन का स्टॉप है उसके में समय में भी परिवर्तन हो गया है।

    Hero Image
    Howrah-Ranchi Vande Bharat Express की टाइमिंग में हुआ बदलाव

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। 10 जून से चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 20897 हावड़ा रांची वंदे भारत एक्सप्रेस नई टाइम टेबल के अनुसार चलेगी। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए टाइम टेबल के अनुसार हावड़ा रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से अब एक घंटा पहले रवाना होगी और रांची पूर्व के समय से एक घंटा पहले पहुंचेगी।

    इस कारण हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का जिन स्टेशनों पर स्टॉपेज था, उसके समय में भी परिवर्तन हो गया है। हालांकि रांची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम टेबल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

    ये होगी नई टाइमिंग

    हावड़ा - रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से दोपहर 02:35 बजे खुलेगी और खड़गपुर में शाम 04:08 बजे पंहुचेगी और 04:10 पर प्रस्थान करके टाटानगर में शाम 05:45 बजे आगमन के बाद यहां से 05:50 बजे प्रस्थान करेगी।

    वहीं चांडिल में शाम 06:40 बजे आगमन करेगी और 06:41 बजे में प्रस्थान करेगी। इसके बाद रात में 07:23 बजे पुरुलिया में आगमन करके 07:25 पर प्रस्थान करेगी।

    कोटशिला में रात 08:04 बजे आगमन करेगी और 08:05 बजे में प्रस्थान। इसके बाद रात के 08:25 बजे मुरी पहुंचेगी और 08: 27 बजे प्रस्थान करने के बाद, रात 10:00 बजे रांची पहुंचेगी।

    ये भी पढ़ें-

    Train Cancelled: टाटानगर से गुजरने वाली दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, तो Anand Vihar-Hatia का बदला रूट; ये है वजह

    Jharkhand Election 2024: झारखंड में चली इलेक्शन स्पेशल मेमू ट्रेन, इन 4 स्टेशनों पर ठहराव; इन्हें मिलेगी सुविधा