विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाईबासा के होटल में देर रात चोरी, चोर का लाइव वीडियो फेसबुक पर हुआ वायरल

Published: Thu, 27 Aug 2026 01:15 PM (IST)

चाईबासा के अमलाटोला स्थित शिफा मनोर होटल में देर रात चोरी की घटना हुई, जिसका लाइव वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया है।

HighLights

  1. शिफा मनोर होटल में देर रात चोरी की घटना।

  2. चोरी का लाइव वीडियो फेसबुक पर हुआ वायरल।

  3. शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। शहर के अमलाटोला स्थित शिफा मनोर होटल में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे चोर होटल में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से जुड़ा लाइव वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया है, जिसमें चोरी की पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।

शहर के बीचों बीच होटल में देर रात चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोर की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।