भक्तों के लिए आज खुले जाएंगे पंडालों के पट
संस, चाईबासा : शहर में गणेशोत्सव को लेकर पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गणेश पूजा ग
संस, चाईबासा : शहर में गणेशोत्सव को लेकर पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गणेश पूजा गुरुवार को है। चाईबासा के टेलीफोन एक्सचेंज के पास बनाए जा रहे पंडाल को कारीगर अंतिम रूप दे रहे है। गुरुवार सुबह तक पंडाल व प्रतिमा स्थापित की दी जाएगी। इसके बाद पंडाल का उद्घाटन कर भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। पंडाल में एक से एक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही पंडाल के अगर-बगल रंग-बिरंगी झालर डालकर पंडाल को और खूबसूरती दे रही है। इसी तरह बड़ीबाजार स्थित गणेश मंदिर में पंडाल का निर्माण करा दिया गया है। यहां पर 1941 से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित है। पंडाल के अध्यक्ष नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि गणेश मंदिर में पंडित हरे कृष्ण झा काफी लंबे समय से पूजा-अर्चना करा रहे है। पंडाल का उद्घाटन गुरुवार को सुबह 9.30 बजे चाईबासा चैंबर के अध्यक्ष नितिन प्रकाश करेंगे। साथ ही पूजा में उद्योगपति सह समाजसेवी बनवारी लाल नेवटिया भाग लेंगे। उद्घाटन के साथ ही पूजा का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही अन्य जगहों में बने पंडालों के कपाट गुरुवार को भक्तों के लिए खोल दिए जायेंगे।