पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने वैतरणी में की पूजा
संवाद सूत्र जैंतगढ़ अंतिम सोमवारी पर मुर्गा महादेव में जल चढ़ाने के लिए रामतीर्थ वैतरणी घाट पर कांवरियों का तांता लगा रहा। वहीं रामतीर्थ में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों ने नीलकंठ से जल उठाया।
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : अंतिम सोमवारी पर मुर्गा महादेव में जल चढ़ाने के लिए रामतीर्थ वैतरणी घाट पर कांवरियों का तांता लगा रहा। वहीं रामतीर्थ में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों ने नीलकंठ से जल उठाया। दिन भर कांवरियों से क्षेत्र गुलजार रहा। बोल बम के उदघोष से क्षेत्र गूंज उठा। शिवभक्त पैदल चलकर मुर्गा महादेव को चल पड़े इससे पूर्व राम तीर्थ में स्नान किया पूजा पाठ कर कांवर में जल भरकर मुर्गा महादेव की ओर चल पड़े। दिनभर वैतरणी में भीड़ लगी रही। अंतिम सोमवारी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पहुंचकर रामेश्वर शिव जी की पूजा अर्चना कर शिव भक्तों के लिये खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। सुबह से ही लोग कतार में लगकर भोग का ग्रहण की पूड़ी, खिचड़ी भोग के साथ ही भक्तों की सेवा किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप