मुंडा ब्रदर्स बना रोयाराम फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन
तेंतोड़ीपोसी गांव मैदान में दो दिवसीय रोयाराम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में 24 टीम शामिल हुईं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 11:39 PM (IST)
संसू, जगन्नाथपुर : तेंतोड़ीपोसी गांव मैदान में दो दिवसीय रोयाराम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में 24 टीम शामिल हुईं। फाइनल मुण्ा ब्रर्दस ढीपासाई और तोडांगहातु ए टीम को ट्राईब्रेकर द्वारा 2-1 से पराजित कर चैम्पियन बना। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त पुलिस सूबेदार सुरेशचंद्र केराई ने चैम्पियन टीम ढीपासाई को सात हजार नगद व खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। मौके संचालन समिति के अध्यक्ष राजू हेम्बरम ने संबोधित किया। मौके पर सुनील केराई, लागो केराई, शैलेश केराई, लालमोहन तिरिया, सुभाष केराई, ओनामो तिरिया, लक्ष्मण लागुरी अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें