Move to Jagran APP

डीडी झारखंड में शहीद रघुनाथ की जीवनी पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन आज

फिल्म आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 29 मार्च 2022 को शाम 7 बजे डीडी झारखंड पर प्रदर्शित की जाएगी।अमर कश्यप ने रघुनाथ महतो की भूमिका अदा की है। अमर कश्यप इससे पहले भाभी जी घर पर है सावधान इंडिया जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Tue, 29 Mar 2022 01:39 PM (IST)Updated: Tue, 29 Mar 2022 01:39 PM (IST)
डीडी झारखंड में शहीद रघुनाथ की जीवनी पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन आज
29 मार्च 2022 को शाम 7 बजे डीडी झारखंड पर यह फिल्‍म प्रदर्शित की जाएगी।

जागरण संवाददाता (चक्रधरपुर)। अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह करने वाले देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो पर आधारित लघु हिन्दी फिल्म बनकर तैयार है। ध्यातव्य है कि शहीद रघुनाथ महतो द्वारा किए गए सशस्त्र विद्रोह को हम चुआड़ विद्रोह या कुड़मी विद्रोह के नाम से जानते हैं। यह प्रसिद्ध विद्रोह छोटानागपुर की धरती पर सन 1769 से 1778 के बीच हुआ था।

prime article banner

कुड़मी परिवार वाट्स अप ग्रुप के मार्गदर्शक सह सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनंत महतो की पहल पर इस फिल्म का निर्माण हुआ है। ग्रुप के प्रेस प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो 'राजेन' एवं एडमिन मोहिनी मोहन महतो ने संयुक्त रूप से बताया कि यह फिल्म आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 29 मार्च 2022 को शाम 7 बजे डीडी झारखंड पर प्रदर्शित की जाएगी। ग्रुप मार्गदर्शक के सुपुत्र अमर कश्यप ने रघुनाथ महतो की भूमिका अदा की है। अमर कश्यप इससे पहले भाभी जी घर पर है, सावधान इंडिया, सब कुशल मंगल जैसे चर्चित धारावाहिक, अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2021 में पुरस्कृत झारखंडी क्षेत्रीय भाषा पंचपरनिया की लघु फिल्म गोड़ पेन्टूल, वाह रे पढ़ूवा एवं कबीरा खड़ा बाजार में, द टेम्पेस्ट आदि ड्रामा और अन्य कई लघु फिल्मों में काम कर चुके हैं।

पहली अप्रैल से गुरुजी आशीर्वाद योजना से मरीजों के सेवादारों को मिलेगा भोजन

चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल परिसर में दिशुम गुरु आशीर्वाद योजना के तहत मरीजों के सेवादारों के लिए निश्शुल्क भोजन व्यवस्था की तैयारी व्यापक रूप से की जा रही है। पहली अप्रैल से योजना की शुरुआत होगी। इसके लिए जर्जर भवन को ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी भवन से योजना संचालित होगी। इसके लिए विधायक सुखराम उरांव एवं उनकी धर्मपत्नी नवमी उरांव सोमवार को कार्य प्रगति का जायजा लेने अस्पताल परिसर पहुंचे। दोनों ने रसोई गृह व अन्न भंडार गृह का निरीक्षण किया। यह कार्य दिशुम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी के देखरेख में चल रहा है।

इस क्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला सह सचिव प्रदीप महतो के अलावा अनुमंडल अस्पताल के कृष्णा मुखी, टिंकू प्रधान, बबलू लकड़ा, कालिया प्रमाणिक, गोलू दत्ता, विकास सिंह, रवि भूषण आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.