Move to Jagran APP

अंतिम दिन अध्यक्ष के लिए पांच व उपाध्यक्ष के लिए छह ने किया नामांकन

जागरण संवाददाता, चाईबासा : नगर परिषद चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन झामुमो के अध्यक्ष पद के

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 02:58 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 02:58 AM (IST)
अंतिम दिन अध्यक्ष के लिए पांच व उपाध्यक्ष के लिए छह ने किया नामांकन
अंतिम दिन अध्यक्ष के लिए पांच व उपाध्यक्ष के लिए छह ने किया नामांकन

जागरण संवाददाता, चाईबासा : नगर परिषद चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन झामुमो के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर व कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीला नाग ने नामांकन किया। वहीं राजद से शिव शंकर मुंड़ा, आजसू से रिको सांडिल व निर्दलीय साधु चरण ¨सह कुंटिया ने नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से विकास कुमार शर्मा, झामुमो से डोमा ¨मज, आजसू से रामानुज प्रसाद शर्मा, निर्दल विकास चंद्र मिश्रा, रंजीत प्रसाद, राजकुमार रजक ने अपना पत्र दाखिल किया। वहीं, अंतिम दिन 27 वार्ड पर्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के द्वारा अपने समर्थकों के साथ शहर में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। सुरक्षा व आचार संहिता को देखते हुए प्रत्याशी के साथ ज्यादा समर्थकों को समाहरणालय में प्रवेश करने नहीं दिया गया। इसके लिए समाहरणालय के मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया था। निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के पास भी प्रत्याशियों के साथ मात्र पांच लोगों को ही अंदर जाने की इजाजत दी जा रही थी।

loksabha election banner

------------------------

अध्यक्ष के लिए 6, उपाध्यक्ष 8 व वार्ड पर्षद में 100 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

- चाईबासा नगर परिषद चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष पद के 8 व 21 वार्डो के लिए 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। अब शुक्रवार से स्क्रूटनी व नाम वापसी की तिथि पार होने के बाद चुनावी गणित का अंतिम खाका तैयार हो पाएगा। इसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पता चलेगा की चुनावी मैदान के अंतिम खिलाड़ी कौन बचे हैं।

अध्यक्ष पद में नामांकन करने वाले प्रत्याशी

- अनुप कुमार सुल्तानियां --- भाजपा

- मिथिलेश कुमार ठाकुर ---- झामुमो

- नीला नाग -------------- कांग्रेस

- शिव शंकर मुंडा -------- राजद

- रिको सांडिल ---------- आजसू

- साधु चरण ¨सह कुंटिया --- निर्दलीय

-------------------------------

उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी

- विकास कुमार शर्मा ---- भाजपा

- डोमा ¨मज ----------- झामुमो

- सुमित शर्मा ---------- कांग्रेस

- रामानुज शर्मा -------- आजसू

- दिलीप कुमार खूंटेटा ---- निर्दलीय

- पवन कुमार अग्रवाल ---- निर्दलीय

- राजकुमार रजक ------- निर्दलीय

- विकास चन्द्र मिश्रा ----- निर्दलीय

- रंजीत प्रसाद ----------- निर्दलीय

------------------------

अंतिम दिन नामांकन करने वाले वार्ड पर्षद

नाम वार्ड

- नितेश कुमार दोदराजका --- 11

- मनीष कुमार गुप्ता ------- 15

- अशोक कुमार गुप्ता ------ 15

- काजल गोराई ----------- 15

- रागिनी पोद्दार ------------ 14

- नीलो प्रवीन ------------- 14

- जयंती देवी -------------- 13

- इशरत जहां -------------- 11

- पुजा कुमार झा ----------- 13

- धन्नो देवी --------------- 16

- कुमार कौशिक ----------- 17

- सुनील राम -------------- 17

- पिनाकी दत्ता ------------- 17

- पवन कुमार शर्मा --------- 17

- शंभू सामाड ------------- 17

- अभिलिप्सा चौबे ---------- 19

- प्रेमलता अग्रवाल ---------- 19

- अनीता ज्योतिषी ----------- 20

- शंकर ठाकुर -------------- 21

- सविता देवी -------------- 21

- महेश गोप --------------- 21

- दिलीप ठाकुर ------------ 21

-----------------------

कुल नामांकन करने वाले वार्डवार पर्षदों की संख्या

वार्ड संख्या - 01

प्रत्याशियों की संख्या - 03

------------------------

वार्ड संख्या - 02

प्रत्याशियों की संख्या - 04

------------------------

वार्ड संख्या - 03

प्रत्याशियों की संख्या - 02

-----------------------

वार्ड संख्या - 04

प्रत्याशियों की संख्या - 02

---------------------

वार्ड संख्या - 05

प्रत्याशियों की संख्या - 09

----------------------

वार्ड संख्या - 06

प्रत्याशियों की संख्या - 07

----------------------

वार्ड संख्या - 07

प्रत्याशियों की संख्या - 04

----------------------

वार्ड संख्या - 08

प्रत्याशियों की संख्या - 06

--------------------

वार्ड संख्या - 09

प्रत्याशियों की संख्या - 08

-------------------------

वार्ड संख्या - 10

प्रत्याशियों की संख्या -09

-----------------------

वार्ड संख्या - 11

प्रत्याशियों की संख्या - 03

------------------------

वार्ड संख्या - 12

प्रत्याशियों की संख्या - 03

----------------

वार्ड संख्या - 13

प्रत्याशियों की संख्या - 02

------------------------

वार्ड संख्या - 14

प्रत्याशियों की संख्या - 03

-----------------------

वार्ड संख्या - 15

प्रत्याशियों की संख्या - 04

--------------------

वार्ड संख्या - 16

प्रत्याशियों की संख्या - 05

----------------------

वार्ड संख्या - 17

प्रत्याशियों की संख्या - 08

----------------------

वार्ड संख्या - 18

प्रत्याशियों की संख्या - 02

-----------------------

वार्ड संख्या - 19

प्रत्याशियों की संख्या - 04

-----------------------

वार्ड संख्या - 20

प्रत्याशियों की संख्या - 05

------------------

वार्ड संख्या - 21

प्रत्याशियों की संख्या - 07


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.