विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बंडामुंडा-राउरकेला रेल लाइन पर रद 44 ट्रेनें चलेंगी, जानिए अपडेट

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:40 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन पर प्रस्तावित प्री-एनआई कार्य रद्द कर दिया है। इससे त्योहारी ...और पढ़ें

04 से 19 अक्टूबर के बीच बंडामुंडा डी केबिन पर प्रस्तावित कार्यों के लिए जारी मेमोरेंडम को निरस्त कर दिया गया है

04 से 19 अक्टूबर के बीच बंडामुंडा डी केबिन पर प्रस्तावित कार्यों के लिए जारी मेमोरेंडम को निरस्त कर दिया गया है

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में 44 रद ट्रेनें अब सामान्य चलेंगी।

  2. यात्रियों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी, बड़ी राहत मिली।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। त्यौहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा ए केबिन-राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन बिछाने के लिए प्रस्तावित प्री-एनआई और नॉन-इंटरलाकिंग कार्य को रद कर दिया है।
 
रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद दक्षिण पूर्व रेल प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, 04 से 19 अक्टूबर के बीच बंडामुंडा डी केबिन पर प्रस्तावित कार्यों के लिए जारी मेमोरेंडम को निरस्त कर दिया गया है। 
 

अब यात्रियों को नहीं होगी परेशानी 

इस ब्लॉक के रद्द होने से इस अवधि में प्रभावित होने वाली ट्रेनों का परिचालन पूर्ववत सामान्य रहेगा। पूर्व में इस कार्य के कारण रद की गईं 44 मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनें, री-शेड्यूल की गईं तीन एक्सप्रेस ट्रेनें और परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय और रूट से ही संचालित होंगी।
 
दुर्गापूजा और आगामी त्योहारों के समय ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहने से यात्रियों को आवागमन में किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेल प्रशासन के इस फैसले से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों और त्योहारी सीजन में घर जाने वाले लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है।