Move to Jagran APP

चुनाव (डाक): सिंहभूम में लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी में नक्सली

सुधीर पांडेय चाईबासा नक्सल प्रभावित सिंहभूम में चुनाव को कराना पुलिस महकमे के लिए चुनौतीपू

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 09:54 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:34 AM (IST)
चुनाव (डाक): सिंहभूम में लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी में नक्सली
चुनाव (डाक): सिंहभूम में लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी में नक्सली

सुधीर पांडेय, चाईबासा : नक्सल प्रभावित सिंहभूम में चुनाव को कराना पुलिस महकमे के लिए चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। नक्सली संगठन ने जिस तरह पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गोइलकेरा में तीन-तीन सरकारी भवनों को उड़ा दिया और पोसैता स्टेशन क्षेत्र में पोस्टर साट कर वोट बहिष्कार करने की चेतावनी दी है, उससे नक्सलियों ने अपनी मंशा सरकार को जता दी है। नक्सली इस क्षेत्र में घटनाओं का अंजाम देकर लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की तैयारी में हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। यह एक तरह से पुलिस फोर्स को सीधी चुनौती है। सूत्रों की मानें तो सारंडा जंगल क्षेत्र में कांडे होनहागा का दस्ता एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गोइलकेरा मार्ग की ओर जाने वाली जंगल इलाके में इस दस्ते को भ्रमण करते देखा जा रहा है। यह दस्ता क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

loksabha election banner

हालांकि पिछले एक साल में जिला पुलिस ने जिस मुस्तैदी के साथ नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा है, उससे इतना तो स्पष्ट है कि एक समय सारंडा पर राज करने वाले नक्सल वर्तमान समय में बैकफुट पर हैं। नक्सली भी यह समझ रहे हैं। यही वजह है कि सारंडा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ये लोग पिछले एक माह से नक्सल गतिविधियों को तेज किए हुए हैं। पिछले दिनों चाईबासा शहर में डीसी आफिस के पास नक्सली पोस्टर साटना और अब गोइलकेरा में भवन उड़ाना इसी का हिस्सा है।

------------------------

एक साल में 72 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, 14 ने किया सरेंडर

पुलिस रिकार्ड पर गौर करें तो बीते वर्ष 2018 में जिस तरह चाईबासा पुलिस द्वारा सीआरपीएफ जवानों के साथ नक्सलियों के विरुद्ध साझा कार्रवाई की गई और ताबड़तोड़ अभियान चलाए गए में चाईबासा पुलिस को बेहतर सफलता मिली। जिले में पिछले एक वर्ष के आकड़े बताते हैं कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 70 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा पुलिस दबिश के कारण 14 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया।

वर्ष 2018 में ये नक्सली हुए गिरफ्तार

1.जितेन सोय चक्रधरपुर से, पीएलएफआइ सदस्य

2.गोसनार लुगून सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

3.रेगों बांधा मनोहरपुर से पीएलएफआइ सदस्य

4.राजेश कारूआ मनोहरपुर से पीएलएफआइ

5.मांगरा नाग उर्फ बाले बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

6.देवधा कुंकल सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

7.विशाल मुण्डा सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

8.दुखन बोदरा टेबो से सीपीआइ सदस्य

9.समीर गगराई बंदगांव कराईकेला से पीएलएफआइ सदस्य

10.राजु मांझी सोनुवा से पीएलएफआइ

11.बालीराम नायक आनंदपुर से पीएलएफआइ

12.राजेश संथाल उर्फ राजेश टूडू उर्फ प्रभाकर टुडू सह राजेश महतो सह जांसु टुडू टेबो से सीपीआइ सदस्य

13.सुनिता टुडू उर्फ सुनिता दी उर्फ अंकिता टूडु पति राजेश संथाल मनोहरपुर से सीपीआइ सदस्य

14.जॉनशन लुगून जराईकेला से सीपीआइ सदस्य

15.राजेश मुण्डा जराईकेला से सीपीआइ सदस्य

16.सुसारण लोमगा जराईकेला से सीपीआइ सदस्य

17.गुलाम डांग जराईकेला से सीपीआइ सदस्य

18.राजेश बोईपाई गोईलकेरा से सीपीआइ सदस्य

19.मोनु जामुदा गोईलकेरा से सीपीआइ सदस्य

20.विदेशी खण्डैत सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

21.रतन हेंब्रम सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

22.रेन्डो उर्फ संजय उर्फ लडन गगराई सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

23.बोडा बोदरा उर्फ बोडा गोई बंदगांव से सीपीआइ सदस्य

24.बिरसा पुरती उर्फ चैतन सिंह बंदगांव से पीएलएफआइ एरिया कमांडर

25.जावेद राय उर्फ जोदराई मुण्डारी बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

27.मानसिंह पुरती बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

28. नारू मुण्डू बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

29. माटे मुण्डा बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

30.अनिल कुमार पान बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

31. सुभाष सोना बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

32. सुखराम उर्फ सुखराम गोप गोईलकेरा से सीपीआइ सदस्य

33. मंगलसिंह अंगरिया गोईलकेरा से सीपीआइ सदस्य

34. लक्षमी नापित उर्फ लक्ष्मी नारायण नापित आनंदपुर से पीएलएफआइ सदस्य

35.मार्शल लोंगा गोईलकेरा से पीएलएफआइ सदस्य

36. मेशो बेहरा गोईलकेरा से पीएलएफआइ सदस्य

37.रामाकांत शर्मा सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

38.सोमा बारजो गुदरी से पीएलएफआइ सदस्य

39. छोटा रामराय बोदरा सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

40.पात्र मारला सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

41.करण गगराई सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

42.डोका सोय छोटानागरा से सीपीआइ सदस्य

43.आनंद मसी टोपनो किरीबुरू से सीपीआइ सदस्य

44. पीटर लोमगा बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

45. नर्सिंग बोदरा बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

46. मंगल सांगा बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

47. सुनिल महतो मनोहरपुर से सीपीआइ सदस्य

48. रघु तुरी मनोहरपुर से सीपीआइ सदस्य

49. नरेश कारूवा मनोहरपुर से सीपीआइ सदस्य

50. छोटे बांकिरा गुदरी से पीएलएफआइ सदस्य

51. नवल किशोर सिंह बंधगांव से सीपीआइ सदस्य

52. रामा शंकर पाण्डेय सदर चाईबासा से सीपीआइ सदस्य

53. चामु मुण्डा सदर चाईबासा से सीपीआइ सदस्य

54. जुवेल होरो सदर चाईबासा से सीपीआइ सदस्य

55. विजय खालखो सदर चाईबासा से सीपीआइ सदस्य

56. काशीनाथ दिग्गी नोवामुण्डी से सीपीआइ सदस्य

57. बीरसिंह बांकिरा चक्रधरपुर से सीपीआइ सदस्य

58. सुरेश होनागा गुवा से सीपीआइ सदस्य

59. जितेन हांसदा उर्फ अविनाश हांसदा सोनुवा से जेएलटी पीएलएफआइ सदस्य

60. नारायण उर्फ नारेंद्र उर्फ बोटी हेंब्रम बंदगांव से सीपीआइ सदस्य

61. वरूण महतो उर्फ दुखु महतो सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

62. राजन डांगा बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

63. सनातन कांदिर टोकलो से सीपीआइ सदस्य

64. बुधराम मुण्डा टोकलो से सीपीआइ सदस्य

65. पिटू सिधु गुवा से सीपीआइ सदस्य

66. पोलूस हेस्सा करायकेला से पीएलएफआइ सदस्य

67. जोडा कुदू करायकेला से पीएलएफआइ सदस्य

68. संजय माहतो टोकलो से सीपीआइ सदस्य

69. सिगराई कारूवा मनोहरपुर से सीपीआइ सदस्य

70. मोटू कारूवा उर्फ मोटु गुडिया मनोहरपुर से सीपीआइ सदस्य को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया वर्ष 2018 में.

--------------------------

14 हाडकोर नक्सली सदस्यों ने किया सरेंडर

1. बबलु पुरती मनोहरपुर चिड़िया से सीपीआइ सदस्य

2. मंगल कारूवा मनोहरपुर चिड़िया से सीपीआइ सदस्य

3. कृष्णा कारूवा मनोहरपुर चिड़िया से सीपीआइ सदस्य

4. कैरा चाम्पिया छोटानागरा से सीपीआइ सदस्य

5. अनिल सिंह सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

6.रामराई दिग्गी टेबो से पीएलएफआइ सदस्य

7. जितेन सोय बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

8. विरल होनहागा किरीबुरू से सीपीआइ सदस्य

9. अमर गुडिया बंधगांव से पीएलएफआइ सदस्य

10. जोसेफ दोदराय बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

11. भीमसेन मांझी सोनुवा से सीपीआइ सदस्य

12. अतिन हेंब्रम बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

13. रशिम बांगरा बंदगांव से पीएलएफआइ सदस्य

14. रेला हेस्सा पुरती उर्फ बिरसा हेस्सा पुरती

------------------

लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम के सभी थानों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को नक्सल अभियान के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। साथ ही साथ सारंडा क्षेत्र में पुलिस फोर्स को नक्सलियों के विरुद्ध सर्च आपरेशन तेज करने के लिए कहा गया है। भय मुक्त माहौल में मतदान कराने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है।

-चंदन कुमार झा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.