Move to Jagran APP

चिल्ड्रेन पार्क में पोड़ाहाट नरेश अर्जुन ¨सह की लगी प्रतिमा

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : 1857 गदर के योद्धा पोड़ाहाट के राजा अर्जुन ¨सह की प्रतिमा क

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jan 2018 01:55 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jan 2018 01:55 AM (IST)
चिल्ड्रेन पार्क में पोड़ाहाट नरेश अर्जुन ¨सह की लगी प्रतिमा
चिल्ड्रेन पार्क में पोड़ाहाट नरेश अर्जुन ¨सह की लगी प्रतिमा

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : 1857 गदर के योद्धा पोड़ाहाट के राजा अर्जुन ¨सह की प्रतिमा का गुरुवार को अनावरण किया गया। चेकनाका स्थित नगर परिषद द्वारा निर्मित चिल्ड्रेन पार्क में सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व विधायक शशिभूषण सामाड ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा राजा अर्जुन ¨सह राजा होने के साथ-साथ सच्चे देशभक्त भी थे। 1857 के गदर में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ खूब संघर्ष किया। उनकी वीरता इसी से पता चलता है कि उन्होंने अंग्रेजों के आगे झुकना मंजूर नहीं करते हुए शहीद होना ज्यादा पसंद किया। विधायक शशिभूषण सामाड ने कहा वर्तमान दौर में राजा अर्जुन ¨सह की तरह लड़ाई लड़ने की जरूरत है। स्वतंत्रता आंदोलन में राजा के योगदान का भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर राजा की प्रतिमा पर प्रशासनिक अधिकारी व आम लोगों ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, एसडीओ प्रदीप प्रसाद, डीएसपी सकलदेव राम, कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेश प्रसाद सिन्हा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, बीडीओ रामनारायण ¨सह, अवर प्रमंडल पदाधिकारी श्रवण कुमार शर्मा, सिटी मैनेजर विमल विपीन टोप्पो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल, थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी, वार्ड पार्षद दिनेश जेना, लालजी प्रसाद, सोमनाथ रजक, उपेंद्र रजक, प्रीति होरो, शंभू साव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

दूसरी बार लगी प्रतिमा, वंशजों को नहीं बुलाया

चिल्ड्रेन पार्क में राजा अर्जुन ¨सह की प्रतिमा दूसरी बार स्थापित की गई है। इससे पूर्व भी पार्क निर्माण के बाद नगर परिषद के द्वारा प्रतिमा लगाई गई थी। लेकिन पहले वाली प्रतिमा राजा की तस्वीर से मेल नहीं खा रही थी। प्रतिमा भी बेतरतीब ढंग की थी। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद उसे हटाकर दूसरी प्रतिमा लगाई गई। यह प्रतिमा कुछ महीने पहले ही पार्क में लगा दी गई थी। लेकिन अनावरण आज किया गया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की जानकारी कई लोगों को नहीं थी। बताया जाता है कि राजा के वंशजों को भी कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.