Move to Jagran APP

कृषि बिल से 2022 तक किसानों का आय होगी दोगुनी : पवन साहू

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के समर्थन में मंगलवार को सोनुवा में भाजपा द्वारा ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों का पूजन किया गया। मौके पर क्षेत्र के किसानों को कृषि के प्रति प्रोत्साहित करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 09:08 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:17 AM (IST)
कृषि बिल से 2022 तक किसानों का आय होगी दोगुनी : पवन साहू
कृषि बिल से 2022 तक किसानों का आय होगी दोगुनी : पवन साहू

संवाद सूत्र, सोनुवा : केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के समर्थन में मंगलवार को सोनुवा में भाजपा द्वारा ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों का पूजन किया गया। मौके पर क्षेत्र के किसानों को कृषि के प्रति प्रोत्साहित करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। सोनुवा वन विश्रामागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल का उद्देश्य किसानों का आय 2022 तक किसानों का आय दोगुना करना है। इस बिल के समर्थन में भाजपा किसानों के साथ मिलकर पूरे देशभर में ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों का पूजन कर रही है, जिससे कि किसानों की आय दोगुना हो। कृषि बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों की खिचाई भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि बिल का विरोध करने वाले विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल कृषि बिल के विरोध में इंडिया गेट में ट्रैक्टर को जलाते हैं। जो किसानों के कृषि देवता स्वरूप ट्रैक्टर को जलाते हैं वे उसी तरह जलकर स्वाहा हो जायेंगे। कॉंग्रेस और झामुमो नेतृत्व वाली राज्य सरकार की खिचाई करते हुए उन्होंने कहा कि ये किसानों की भलाई नहीं चाहती। कहा भाजपा की रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ पाँच हजार दे रही थी। लेकिन इस योजना को अब राज्य सरकार ने बंद कर दिया। साथ ही किसानों के ऋण माफ करने के चुनावी वायदे को अबतक कुछ भी पूरा नहीं किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अन्य भाजपा नेताओं ने भी बिल के समर्थन में भरी हुंकार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा नेता रामेश्वर तैसुम समेत अन्य नेताओं ने भी कृषि बिल के समर्थन में आवाज बुलंद किया और बिल का विरोध करने वाले विपक्षी पार्टियों का जमकर खिचाई किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक, जिला मंत्री अमलेश प्रधान, जिला कार्यकारिणी सदस्य रानी बंदिया, ललिता कोड़ा, बसंत प्रधान, गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष गोपाल सिंह गंजू, मंडल कोषाध्यक्ष त्रिभुवन महतो, जगबंधु महतो, गोपाल कर, महावीर दास, रुद्र नायक, देवंती लोहार राजेश प्रधान, मंगल भेंगरा, राजेश प्रधान, रक्षानंद प्रधान, नितेश ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.