सुरलू गांव में हाथियों ने छह घर तोड़े
संवाद सूत्र, मंझारी : तांतनगर के आंगरडीहा पंचायत के सुरलू गांव में गुरुवार रात हाथियों के एक झुंड ने हमला कर छह घरों को तोड़ दिया।
संवाद सूत्र, मंझारी : तांतनगर के आंगरडीहा पंचायत के सुरलू गांव में गुरुवार रात हाथियों के एक झुंड ने हमला कर छह घरों को तोड़ दिया। इसके अलावा सभी के खलिहान में रखें धान को खा कर तहस-नहस कर दिया। जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड राजनगर होते हुए सदर प्रखंड के कांकुसी के रास्ते गुरुवार की रात्रि आंगरडिया गांव पहुंचे। झुंड में छोटे बड़े 25 हाथी शामिल हैं। रात्रि में अचानक खेत में हाथियों ने धान को रौंदते हुए खाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो गांव के लोग मशाल आदि लेकर धीरे-धीरे जमा हो गए। इससे उत्तेजित होकर हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया और छह घरों में हमला कर उसमें रखे धान को खा गए। इससे दशपती दोराईबुरु, सुनीता दोराईबुरु, कैरा दोराईबुरु, विकास दोराईबुरु, दि¨सह दोराईबुरु एवं शुरु कुई के घरों को नुकसान पहुंचाया। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान सुरलू गांव में शुरु कुई का हुआ। तीन वर्ष पहले उन्हें इंदिरा आवास मिला था जिसे हाथियों ने घर के तीनों कोना को तोड़ दिया है। इसको लेकर गांव के लोग रात भर हाथियों को भगाने में लगे हुए थे। इसके बाद सुबह होते ही आंगरडिया गांव की ओर चले गये ओर पहाड़ के नीचे सरकारी तालाब में सभी दिन भर नहाते रहे।