बदला गया आइसोलेटर, छह घंटे ठप रही बिजली
संवाद सूत्र, गोईलकेरा : गोईलकेरा ग्रिड में रविवार को दूसरे दिन भी रख रखाव का कार्य हुआ।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 12:17 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:17 AM (IST)
संवाद सूत्र, गोईलकेरा : गोईलकेरा ग्रिड में रविवार को दूसरे दिन भी रख रखाव का कार्य हुआ। ग्रिड में आइसोलेटर बदले गए। इस दौरान छह घंटे तक शट डाउन रहा और बिजली आपूर्ति बंद रही। मरम्मत कार्य के लिए सुबह 10 बजे शट डाउन लिया गया। पावर सब स्टेशनों की बिजली बंद कर दी गई। सब स्टेशनों से जुड़े सभी इलाकों में 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। ग्रिड के सहायक अभियंता प्रशांत तोपनो की देखरेख में मरम्मत व आइसोलेटर लगाने का काम किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें