बेटे के हाथों लिखी किताब का विमोचन कर मां हुई गदगद
संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य राम अवतार अग्रवाल ने अंग्रेजी भाषा को सरल तरीके से सीखने के लिए एक किताब लिखी है।
संवाद सहयोगी, चाईबासा : संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य राम अवतार अग्रवाल ने अंग्रेजी भाषा को सरल तरीके से सीखने के लिए एक किताब लिखी है। किताब का नाम शाइन इंग्लिश है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन कर इस पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राम अवतार अग्रवाल की माता शकुंतला देवी व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह उद्योगपति मुकुंद रुंगटा उपस्थित थे। बेटे के हाथों लिखी किताब का विमोचन करते हुए शकुंतला देवी ने कहा कि यह अविस्मरणीय पल है। बेटे की मेहनत को सम्मान मिलता देख गर्व महसूस हो रहा है। रामू इससे पहले चार और पुस्तकें लिख चुके हैं। पुस्तक लिखने के लिए बेटा दिन रात बहू विनीता अग्रवाल के साथ लगे रहता था। मुकुंद रूंगटा ने कहा कि उन्होंने राम अवतार अग्रवाल की संघर्ष यात्रा को बहुत नजदीक से देखा है। संत विवेका इंग्लिश स्कूल को शून्य से शुरू कर आज इस मुकाम तक पहुंचाने में राम अवतार की मेहनत व लगन है। कार्यक्रम को सम्मानित अतिथि बलराम सुल्तानियां ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व स्वागत भाषण प्राचार्य राम अवतार अग्रवाल ने दिया। इस मौके पर मौके पर छात्रा श्रुति दास, कशिश फिरोज, श्रुति प्रिया, शिवम कुमार ¨सह व अदीला अख्तर ने भी अपने विचार रखे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, देवी शंकर दत्ता, निर्मल चंद्र त्रिपाठी, विकास दोदराजका, अभिषेक दोदराजका, डॉ. दीपेंद्र प्रसाद साव, संजय अखाड़ा, कन्हैया लाल अग्रवाल, बलजीत ¨सह खोखर, आकाश अग्रवाल, विकास चंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।